फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Wife beaten to death with a stick, lover left half dead

Maharajganj News: पत्नी की डंडे से पीटकर हत्या, प्रेमी को किया अधमरा

Sat, 27 Jan 2024 07:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 27 Jan 2024 07:26 PM IST
विज्ञापन
Wife beaten to death with a stick, lover left half dead
महराजगंज। नगर पंचायत पनियरा के धंगरहवा टोले पर ससुराल आए पति ने पत्नी को डंडे से पीटकर मार डाला। उसके प्रेमी को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके प्रेमी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पनियरा थाना क्षेत्र के भिखारी अपनी पुत्री संगीता का विवाह चांद समद थाना खतौली, जिला मुज्जफरनगर निवासी अरविंद के साथ किया था। तीन महीने पहले तीन मासूम बच्चों को छोड़कर संगीता अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। प्रेमी के साथ संगीता अपने मायके जाने के बाद पति को भी मायके फोन करके बुला लिया। संगीता का पति तीन मासूम बच्चों को लेकर पहुंचा। संगीता और उसके प्रेमी को अलग होने के लिए समझाया इसके बाद भी दोनों एक साथ रहने की जिद पर अड़े थे। अरविंद अपनी पत्नी संगीता को समझाने के लिए एक कमरे में लेकर चला गया। बताया जा रहा है कि अरविंद पहले समझाते समय अपने गले में फांसी लगा लिया। इसके बाद संगीता उसकी बात मान गई और ससुराल जाने के लिए तैयार हो गई।
विज्ञापन

फांसी से उतरने के बाद संगीता फिर अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद करने लगी। इसी बात को लेकर कहासुनी के दौरान अरविंद ने डंडे से पीटकर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया और उसके प्रेमी को भी मौत के घाट उतारने का प्रयास किया तो ससुराल के लोगों ने उसे बचा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अरविंद पनियरा पुलिस को फोन कर सूचना देने की कोशिश की लेकिन बात नहीं हो सकी। गांव के ही कुछ लोगों ने इस बात की जानकारी पनियरा पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्राधिकारी सदर आभा सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।


इंस्टाग्राम पर हुआ था प्यार
संगीता का इंस्टाग्राम के जरिए दीपेश से प्यार हुआ था। तीन बच्चों की मां होने के बावजूद उसका प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि अपने पति और तीन मासूम बच्चों को छोड़कर दीपेश के साथ मायके धगरहवा पहुंची। इसके बाद अपने पति को भी बच्चों के साथ बुला लिया। रात में अपने प्रेमी के साथ रहती थी। समझाने के बाद भी वह प्रेमी के साथ रहने की जिद कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed