{"_id":"656a375d5e2b43a24604d917","slug":"wife-beaten-for-not-having-a-child-attempt-to-burn-her-alive-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-10713-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बच्चा नहीं होने पर पत्नी को पीटा, जिंदा जलाने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बच्चा नहीं होने पर पत्नी को पीटा, जिंदा जलाने का प्रयास
Sat, 02 Dec 2023 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 02 Dec 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। ठूठीबारी क्षेत्र के जमुई कला गांव में विवाहिता को बच्चा नहीं होने का आरोप लगाकर पति समेत ससुरालियों ने उसकी पिटाई कर दी। आरोप है कि इससे भी मन नहीं भरा को जिंदा जलाने की कोशिश की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास व ससुर पर केस दर्ज कर लिया है।
जमुईकला निवासी जगदंबा ने महिला थाने में तहरीर देकर पूरी कहानी बयां की। उसने बताया कि करीब 10 साल पहले जितेंद्र से शादी हुई थी। पिता ने जरूरत के अनुसार सब कुछ दिया। शादी के कुछ दिन बाद ससुराल वालों ने दहेज में गाड़ी नहीं मिलने के कारण प्रताड़ित करने लगे। कुछ दिनों बाद बच्चा न होने का आरोप लगाकर पीटने लगे। पति से जब दोनों की जांच कराने की बात कही तो वह आग बबूला होकर पीटने लगे और जिंंदा जलाने की कोशिश की। जान बचाकर किसी तरह से पिता के घर आई। बाद में सम्भ्रांत व्यक्तियों के समक्ष पंचायत के बाद ससुराल गई। 30 नवंबर को दरवाजा बंद कर फिर से पीटने लगे और मिट्टी का तेल छिड़क कर जान से मारने का प्रयास किया। मायके वाले 112 नंबर पर फोन करके पुलिस को बताया और पुलिस आई तो किसी तरह जान बचाकर अपने मायके आई।
महिला थानाध्यक्ष रंजना ओझा ने बताया कि आरोपी जितेंद्र, भग्गन, कौलवासी निवासी जमुई कला के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
आठ दिनों से न्याय के लिए गुहार लगा रहा पीड़ित
निचलौल। थाना क्षेत्र के गांव रायपुर निवासी एक पीड़ित व्यक्ति पिछले आठ दिनों से न्याय के लिए पुलिस से गुहार लगा रहा है, लेकिन पुलिस पीड़ित का कोई सुनने को तैयार नहीं है। ऐसे में पीड़ित अब पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर न्याय की आस लगाई है। रायपुर निवासी पीड़ित राजकुमार कनौजिया ने पुलिस अधीक्षक से बताया है कि सोशल मीडिया पर उनका एक ऑडियो वायरल हो रहा है। जिसमे ग्राम प्रधान की ओर से अपशब्दों का प्रयोग किया जा रहा है। इस मामले की जानकारी होने पर वह बीते 23 नवंबर निचलौल थाना पर पहुंच पुलिस को शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई। लेकिन पुलिस शिकायत के सात दिन बाद भी उनकी समस्याओं को सुनने की जरूरत नहीं समझी। ऐसे में वह काफी डरे और सहमे हुए है। क्योंकि ऑडियो में अपशब्द कहने वाले ग्राम प्रधान काफी दबंग है। थाना प्रभारी उपनिरीक्षक प्रधान यादव ने कहा की मामले की जांच पुलिस क्षेत्राधिकारी की ओर से की जा रही है। संवाद