{"_id":"664bdec39e0204d2d4026f44","slug":"wife-attacked-with-rod-villager-killed-when-she-protested-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-122871-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पत्नी पर रॉड से बोला हमला, विरोध पर ग्रामीण को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पत्नी पर रॉड से बोला हमला, विरोध पर ग्रामीण को मार डाला
Tue, 21 May 2024 05:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 21 May 2024 05:07 AM IST
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र के बैठवलिया गांव में रविवार को रात करीब साढ़े नौ बजे विवाद के बाद युवक ने पत्नी पर रॉड से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। विरोध करने पर एक ग्रामीण को रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर मार डाला। आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपी फरार हो गया। महिला को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
पुलिस को दिए तहरीर में बिठ्ठल केवट (55) की पत्नी सुभावती ने बताया कि घर की आर्थिक हालात ठीक नहीं है। पति बिठ्ठल गांव के बाहर बन रहे खेल मैदान की रखवाली करते थे। रविवार रात को पोती शशिकला के साथ पति के लिए खाना लेकर खेल मैदान के पास जा रही थी। अभी वह खाना लेकर घर से कुछ दूर पहुंची थी, जहां उसने देखा कि गांव के अमृत उर्फ धन्नू के घर पर पति बिठ्ठल से किसी बात को लेकर बहस हो रही थी। तभी अमृत आक्रोशित हो उठा और लोहे की रॉड से अपनी पत्नी गुड्डी देवी (32) की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
इसके बाद आरोपी पति बिठ्ठल पर टूट पड़ा और लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे पति की मौके पर ही मौत हो गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जुटे तो आरोपी मौके से भाग निकला। आरोपी की पत्नी गुड्डी देवी की हालत नाजुक बनी हुई थी।
विज्ञापन
इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने कहा की घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल मौके पर पुलिस टीम पहुंची थी। जहां पर देखा की बिठ्ठल केवट की मौत हो गई है, जबकि गुड्डी की हालत नाजुक है। लोगों की मदद से उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
ग्रामीण के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सुभावती देवी की तहरीर पर आरोपी युवक अमृत उर्फ धन्नू के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
शराब के नशे में थे तीनों
घटना के बाद जुटे लोगों में हो रही चर्चा के मुताबिक बिठ्ठल केवट और आरोपी युवक अमृत उर्फ धन्नू तथा उसकी पत्नी घटना के वक्त शराब के नशे में धुत थे। पति अमृत के साथ ही महिला भी नशे की आदि है। शराब पीने के लिए वह किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार हो जाती है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का लिया जायजा
घटना के बाद सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे बैठवलिया गांव पहुंचे पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने घटनास्थल का जायजा लिया। घटना से संबंधित कई बिंदुओं पर पुलिस कर्मियों से जानकारी ली। मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिम्मेदारों को निर्देशित भी किया। वहीं पुलिस टीम घटना को लेकर गांव में हर गतिविधियों पर नजर रखी हुई है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
युवक को रोकने की किसी ने नहीं जुटाई हिम्मत आरोपी युवक के पड़ोसियों ने कहा की रात में खाना खाने के बाद सभी लोग अपने घर में सो गए थे। इसी दौरान अचानक चीख-पुकार सुनाई देने लगी। जब लोग मौके पर पहुंचे तो देखा की आरोपी के सिर पर खून सवार था। वह बिठ्ठल केवट की जान लेने के बाद अपनी पत्नी गुड्डी की भी हत्या करने के लिए ताबड़तोड़ हमला बोल रहा था। किसी ने भी युवक को रोकने की हिम्मत नहीं जुटाई। गनीमत रहा कि वह भीड़ को देख पत्नी को लहूलुहान छोड़कर भाग निकला।