फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   When two daughters were born, he started taunting her, harassed her and threw her out of the house

Maharajganj News: दो बेटियां पैदा हुईं तो देने लगे ताना, प्रताड़ित कर घर से निकाला

Sun, 23 Mar 2025 09:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 23 Mar 2025 09:29 PM IST
विज्ञापन
When two daughters were born, he started taunting her, harassed her and threw her out of the house
महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला को दो बेटियां पैदा हुईं तो ससुराल वाले ताना देने लगे। आरोप है कि कुछ दिन बाद ससुराल वालों ने मारपीट कर पीड़िता को घर से भगा दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति समेत आठ लोगों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के बलुआभार निवासी रेहाना खातून ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी शादी 18 वर्ष पूर्व मोहम्मद इबरार के साथ हुई थी। शादी के बाद वह पति के साथ विदा होकर ससुराल पहुंची। जहां पर ससुराल के लोगों और उनके बीच काफी मधुर संबंध थे। इसी बीच दो बेटियां शिफा व आलिया पैदा हुईं। बेटी पैदा होने के कारण पति मोहम्मद इबरार सहित ससुराल के अन्य लोग उन्हें ताना मारने लगे।
विज्ञापन

इतना ही नहीं ससुराल के लोगों की ओर से उन्हें प्रताड़ित भी किया जाने लगा, जिसकी उन्होंने शिकायत की तो कई बार पंचायत हुई, लेकिन ससुराल के लोगों का मन नहीं बदला। 19 फरवरी को वह घर में अकेली थी। तभी पति मोहम्मद इबरार अन्य परिजनों के साथ उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद घर से भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला थाना प्रभारी राजकुमारी शुक्ला के अनुसार, रेहाना खातून की तहरीर पर पति मोहम्मद इबरार, सफीउल्ला, खातूननिशा, इम्तियाज, इरशाद, सहाना और एक अज्ञात सहित कुल आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed