फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   When the candidate did not become a proposer in the election, he got beaten up.

Maharajganj News: चुनाव में प्रस्तावक नहीं बना तो प्रत्याशी ने करा दी पिटाई

Mon, 04 Mar 2024 07:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 04 Mar 2024 07:47 PM IST
विज्ञापन
When the candidate did not become a proposer in the election, he got beaten up.
महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के नगर पंचायत परतावल निवासी एक वार्ड के सभासद प्रत्याशी का प्रस्तावक बनने से इंकार करना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। बौखलाए प्रत्याशी ने अपने साथियों को भेजकर उसकी पिटाई करा दी थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। थक हारकर पीड़ित न्यायालय पहुंचा। न्यायालय के आदेश पर सोमवार को आठ माह बाद पुलिस ने आरोपी व उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

नगर पंचायत परतावल के वार्ड नं सात अहिल्या बाई नगर निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि बीते 13 अगस्त को दिन के लगभग 11 बजे पत्नी इमरती देवी के साथ अपने वार्ड के बगल के गांव बनकटियां में खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार अज्ञात युवक मुह बांधे हुए आए और खेत में आकर हम लोगों पर हमला कर दिया। जान से मारने की धमकी भी दी। आरोपियों ने मेरे ही वार्ड के रहने वाले व्यक्ति का नाम लिया जो पिछले नगर निकाय चुनाव में सभासद प्रत्याशी था। उसने चुनाव के दौरान मुझे अपना प्रस्तावक बनने को कहा था। मैंने इंकार कर दिया था। चुनाव के बाद उसने अपने खेत में धान की रोपाई के लिए कहा तब भी मैंने किसी अन्य का मजदूरी करने में व्यस्त होने के कारण इंकार कर दिया था। इसी वजह से वह नाराज होकर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए धमकी दी थी। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह के अनुसार, न्यायालय के आदेश पर आरोपी तेजस्वी सिंह व उसके चार अज्ञात साथियों के खिलाफ एससी एसटी समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed