फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   When his wife refused to go with him, he doused her with petrol and set her on fire.

Maharajganj News: पत्नी ने साथ जाने से इनकार किया तो पेट्रोल डालकर लगा दी आग

Wed, 21 Jan 2026 02:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
When his wife refused to go with him, he doused her with petrol and set her on fire.
मिठौरा। सिंदुरिया थानाक्षेत्र के ग्राम सभा पिपरा कल्याण में सोमवार रात युवक ने ससुराल जाने से मना करने पर पत्नी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस दौरान पति और विवाहिता के पिता भी झुलस गए। सूचना पर पहुंची सिंदुरिया पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। विवाहिता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, पिपरा कल्याण निवासी छोटे लाल अग्रहरी की बेटी उर्मिला (30) की शादी ढ़ेड वर्ष पूर्व बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी नीरज (33) से हुई थी। दोनों की एक साल की बेटी अनामिका है। बताया जा रहा है कि शादी के बाद से अक्सर पति-पत्नी में झगड़ा होने लगा। एक दिन गुस्से में उर्मिला ससुराल छोड़कर मायके चली आई। नीरज ने उर्मिला को फोन पर ससुराल आने के लिए कहा पर वह जाने को तैयार नहीं थी।
विज्ञापन

सोमवार रात करीब आठ बजे नीरज अचानक पिपरा कल्याण आ गया और उर्मिला को घर चलने को कहा पर उसने मना कर दिया। इससे नीरज गुस्सा हो गया। बताया जा रहा है कि गुस्से में उसने अपनी पत्नी पर साथ लाया मिर्च पावडर झोंक दिया और पेट्रोल डालकर आग लगा दी। वहां अलाव ताप रहे छोटेलाल ने तत्काल किसी तरह आग बुझा दी, हालांकि इस दौरान उर्मिला के साथ वह भी जल गए, जबकि आग लगाने के दौरान नीरज भी झुलस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी सिंदुरिया राजकुमार सिंह ने बताया कि विवाहिता के भाई राकेश की तहरीर पर पति नीरज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। तीनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed