फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   When development gained momentum, houses started being built in deserted areas.

Maharajganj News: विकास को मिली गति तो वीरान इलाकों में बनने लगे आशियाने

Fri, 19 Jul 2024 04:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 19 Jul 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
When development gained momentum, houses started being built in deserted areas.
शहर का हुआ विस्तार। 
महराजगंज। शहर में विकास को गति मिली तो वीरान इलाकों में आशियाने बनने लगे। उन इलाकों में भी जमीन बिकने लगीं, जहां गुजरे वक्त में कोई आता जाता नहीं था। हाईवे बनने से इसके किनारे की जमीनों के भाव बढ़ गए हैं। 15 साल पहले और वर्तमान के महराजगंज की तस्वीर में बहुत अंतर दिख रहा है।
विज्ञापन

फरेंदा रोड की बात करें तो यह अब हाईवे हो चुका है। शहर से होकर फरेंदा जाने वाले हाईवे पर कलक्ट्रेट माेड से आगे बढ़ने पर महुअवा चौराहा है। करीब 15 साल पहले चौराहे पर चंद दुकानें थीं। दिन ढलने के बाद कोई इधर आना नहीं चाहता था। चौराहे पर मिले ज्ञानप्रकाश कहने लगे कि अब बाइक शोरुम से लेकर होटल, अस्पताल भी इस रोड पर हैं। चौराहे से आगे बढ़ने पर मेडिकल काॅलेज है। अगर कोई 15 साल बाद इस चौराहे पर आएगा तो उसे समझ में नहीं आएगा।
विज्ञापन

गुजरे वक्त और वर्तमान में इधर जमीनों के रेट बढ़ गए हैं। रेट में दो से चार गुने का अंतर आ गया है। चौराहे के आसपास खेताें में प्लाटिंग कर जमीनें बिक रही हैं। चौराहे से आगे तुलसीपुर की ओर से जाने वाली सड़क पर गांव के किनारे तक जमीनें बिक चुकीं हैं। मकान भी बन रहे हैं। अब यह क्षेत्र आवासीय बनता जा रहा है। देर रात तक लोगों को आने-जाने में डर नहीं लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल काॅलेज बनने के वजह से आसपास की जमीनों के भाव बढ़े हैं। मोहम्मद जफर आलम कहते हैं कि मेडिकल काॅलेज के सामने खेत में प्लाटिंग कर जमीनों को बेचा गया है। इसी क्षेत्र में थोड़ा आगे बढ़ने पर प्रस्तावित रेलवे स्टेशन भी है। इस वजह से इस क्षेत्र की जमीनों के भाव बढ़े हैं।
महुअवा के नरेश ने बताया कि पहले तक सड़क सिंगल थी तो दोनों तरफ पेड़ थे। रात होने पर कोई जाना नहीं चाहता था। चोर उचक्कों का डर बना रहता था, लेकिन अब मेडिकल काॅलेज बन जाने और हाईवे होने से क्षेत्र की तस्वीर बदल गई है। वीरान क्षेत्र में अब मकान, दुकान और होटल बन रहे हैं। गोरखपुर रोड पर भी कई बड़े शोरूम बन चुके हैं।



निचलौल रोड पर हो रहा विस्तार
शहर का विस्तार हुआ तो सुकठिहा गांव भी दायरे में आ गया। यहां पहले से ही कृषि विभाग का कार्यालय है। जब से यह क्षेत्र शहर में शामिल हुआ है, तभी से इस क्षेत्र की जमीनों के भाव चढ़ गए। आसपास के खेतों में तमाम घर बन चुके हैं। वर्तमान में शहर की आबादी करीब 60 हजार की है। यहां मिले प्रवीण चंद ने बताया कि आने वाले दिनों में निचलौल रोड भी हाईवे बन जाएगा, इसके बाद तेजी से इस रोड का भी विकास होगा। पुलिस लाइन के सामने वाले रोड से होकर आगे बढ़ने पर कई स्कूल मिले। गुजरे वक्त में इस क्षेत्र में खेती-बाड़ी होती थी। अब तो खेतों में प्लाटिंग कर जमीनों की बिक्री हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed