{"_id":"6449826b4f05b700e50833a6","slug":"wheat-buying-maharajganj-news-c-7-1-141964-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: तीन दिन में करें खरीद, अन्यथा कार्रवाई के लिए रहें तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: तीन दिन में करें खरीद, अन्यथा कार्रवाई के लिए रहें तैयार
Thu, 27 Apr 2023 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 27 Apr 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपर जिलाधिकारी ने बैठक में धीमी खरीद पर जताई नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। शून्य खरीद करने वाले क्रय केंद्रों से जुड़े प्रभारी तीन दिन के भीतर खरीद को शुरू करें। ऐसा न किए जाने पर कड़ी कार्रवाई के लिए भी तैयार रहें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी।
ये बातें अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में गेहूं खरीद को तेज किए जाने के संबंध में हुए बैठक में कहीं। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि खरीद के लिए सभी को पूरी तत्परता के साथ प्रयास करना होगा। उन्होंने मोबाइल खरीद को भी तेज करने को कहा। यह भी कहा कि प्रदेश व जिले की आवश्यकताओं को देखते हुए पर्याप्त गेहूं खरीद जरूरी है।
कहा कि क्रय केंद्रों से किसी किसान को वापस न लौटना पड़े और उनके लिए क्रय केंद्रों पर आवश्यक सुविधाओं को सुनिश्चित किया जाए। क्रय एजेंसियों के अधिकारी भी इस दिशा में पहल करें। इस दौरान जिला खाद्य विपणन अधिकारी विवेक सिंह, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी प्रदीप तिवारी समेत अन्य क्रय एजेंसियों के अधिकारी व क्रय केंद्र प्रभारी उपस्थित रहे।