फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Western disturbance will reduce the rising mercury, drizzle expected from 26th

Maharajganj News: पश्चिमी विक्षोभ घटाएगा चढ़ता पारा, 26 से बूंदाबांदी के आसार

Fri, 24 Apr 2026 06:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 06:06 AM IST
विज्ञापन
Western disturbance will reduce the rising mercury, drizzle expected from 26th
अधिकतम तापमान घटा तो न्यूनतम में आया उछाल
विज्ञापन

घटी पछुआ की रफ्तार, हीटवेव की स्थिति में सुधार
अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री रिकार्ड किया गया
महराजगंज। 26 अप्रैल से सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ से छिटपुट बारिश का दौर बेतहाशा बढ़ रहे तापमान पर अंकुश लगाएगा। एंटी साइक्लोन की परिस्थितियों के बीच बृहस्पतिवार मौसम विभाग की तरफ से आई यह खबर ने लोगों राहत पहुंचाई है। बृहस्पतिवार की बात करें तो बुधवार के मुकाबले अधिकतम तापमान जहां 39 डिग्री रिकॉर्ड हुआ वहीं न्यूनतम तापमान बुधवार से एक डिग्री अधिक 25 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग ने 26 से बूंदाबांदी का अनुमान जताया है।
पिछले चार से पांच दिनों के भीतर धूप की तल्ख़ी व गर्म पछुआ ने लोगों को प्रभावित करने का कार्य किया। 15 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलने वाली पछुआ के कारण लगातार तीन दिन हीट वेव की स्थिति बनी रही। लेकिन बृहस्पतिवार को धूप की तल्ख़ी तो बनी रही, लेकिन हवा की रफ्तार कम होने के कारण हीटवेव की गंभीर परिस्थिति नहीं उत्पन्न होने पाई। हालांकि दिन में सुबह 10 बजे से शाम तीन बजे तक धूप के चलते लोगों ने घर या ऑफिस से निकलना मुनासिब नहीं समझा जरूरी खरीदारी इत्यादि के लिए लोग शाम चार बजे के बाद बाजार व दुकानों पर देखे गए।
विज्ञापन

हवा की रफ्तार कम जरूर रही, लेकिन दोपहर में बाहर निकलने वालों को लू जैसे हालात का एहसास कराती रही। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन तक धूप व गर्म हवा से निजात नहीं मिलने वाली। 26 अप्रैल से इसमें सुधार के संकेत पश्चिमी विक्षोभ से बन रही है। मौसम विभाग के मुताबिक 26 के बाद बूंदाबांदी पश्चिमी यूपी से शुरू होकर पूर्वी यूपी तक पहुंचेगी और लगातार बढ़ रहे तापमान में सुधार होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
महाराष्ट्र के आसपास बने एंटी साइक्लोन गतिविधि से तापमान में वृद्धि व हीटवेव की स्थितियां उत्पन्न हुई है। रविवार से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जो पश्चिमी यूपी से होते हुए पूर्वी यूपी की तराई तक पहुंच रहा जो तापमान को सामान्य करेगा।
-अतुल कुमार सिंह, प्रभारी, आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed