{"_id":"65d344b4542ac8adcb01fce9","slug":"were-sending-fertilizer-to-nepal-two-shops-sealed-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-116127-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नेपाल भेज रहे थे खाद, दो दुकानें सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नेपाल भेज रहे थे खाद, दो दुकानें सील
Mon, 19 Feb 2024 05:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 19 Feb 2024 05:38 PM IST
विज्ञापन
परसामलिक। नौतनवा नायब तहसीलदार ने ग्राम पंचायत जमुहानी के नौरंगा टोला में स्थित दो उर्वरक की दुकानों को नेपाल खाद भेजने के आरोप में सील कर दिया है। साथ ही दो बाइकों भी कब्जे में ले लिया है। कार्रवाई से सीमावर्ती क्षेत्र में खलबली मच गई है।
जानकारी के अनुसार, परसामलिक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जमुहानी टोला नौरंगा में मुखबिर की सूचना पर सोमवार को नौतनवा नायब तहसीलदार सौरभ कुमार श्रीवास्तव व परसामलिक थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार की संयुक्त टीम ने उर्वरक की दुकानों को सील कर दिया। आरोप है कि यह दोनों दुकानदार दुकान खोलकर खाद नेपाल भेजने की फिराक में थे। मौके पर पहुंची संयुक्त टीम ने दुकान के पास से बाइक पर लदा खाद व दूसरी दुकान के अंदर बाइक पर लदे खाद को कब्जे में लिया है। जबकि दुकान के संचालक व तस्कर बाइक छोड़कर फरार हो गए। संयुक्त टीम ने जमुहानी ग्राम प्रधान कांग्रेस यादव को बुलाकर दुकान सील कर दिया।
नायब तहसीलदार सौरभ कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि रात में दुकान खोलकर खाद बेचने के आरोप में दो खाद की दुकान को सील किया गया है।