फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Welcome to the State President of Huihua

हियुवा के प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत हुआ

Mon, 08 May 2017 11:37 PM IST
महराजगंज/ अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 08 May 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
Welcome to the State President of Huihua
हियुवा के प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत - फोटो : अमर उजाला
 हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री के जिले में प्रथम आगमन पर जिला कार्यकर्ताओं द्वारा जिला पंचायत सभागार में स्वागत किया गया। जिसमें विभाग प्रभारी विनय जायसवाल और गोरखपुर हियुवा के जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह भी मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष डॉ.राकेश राय ने कहा कि पिछले 15 वर्षों से जिस ऊर्जा व शक्ति से जिले के हियुवा कार्यकर्ता कार्य करते आ रहे हैं, उसी जोश एवं उत्साह के साथ आज फिर उत्तर प्रदेश को स्वर्णिम प्रदेश बनाने के लिए कार्य करने के लिए संकल्पित होना पड़ेगा। हमें पूरा विश्वास है कि उत्तर प्रदेश आपके बल पर उत्तम प्रदेश बनेगा। हमें उत्तर प्रदेश के विकास के लिए कर्तव्य और निष्ठा के साथ कार्य करना होगा।       
विज्ञापन

प्रदेश महामंत्री ईपीके मल्ल ने कहा कि हियुवा जिन उद्देश्यों को लेकर चली थी उन्हें और मजबूती के साथ जारी रखेंगे। योगी के सपनों का प्रदेश बनाने के लिए हियुवा को और अधिक धैर्य रखते हुए कार्य करना होगा। विभाग प्रभारी विनय जायसवाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं को बदनाम करने के लिए तरह-तरह के साजिश रचे जा रहे हैं। जिसके चक्कर में पड़ने की जरूरत नहीं है। 
विज्ञापन

गोरखपुर के जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता धैर्य से कार्य करें। जिला प्रभारी शेष विजय सिंह ने कहा कि संगठन के कार्यकर्ताओं को और अधिक संयमित रह कर कार्य करना चाहिए। जिला संयोजक सतीश सिंह ने कहा कि सभी कार्यकर्ता पुलिस कार्यप्रणाली पर निगरानी कर रहे हैं। यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी सरकार विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ योगी जी से शिकायत की जायेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडेय, विरेन्द्र सिंह, ज्योतिषमणि त्रिपाठी, छोटेलाल गुप्ता, नृपेन्द्र विक्रम सिंह, कृष्णानन्द पुरी, धनन्जय सिंह, मुक्तिनाथ वर्मा, चन्द्रप्रकाश पटेल, राजेश सिंह, काशीनाथ सिंह के अलावा तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed