फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   webcasting team will aproach one day before

एक दिन पूर्व बूथों पर पहुंचेगी वेबकॉस्टिंग टीम

Sun, 26 Feb 2017 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Sun, 26 Feb 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
webcasting team will aproach one day before
जिला मुख्यालय पर अतिसंवेदन बूथो पर वेब कास्टिंग के लिए आपरेटरो के साथ बैठक लेते नोडल अधिकारी राजेश कुमार। - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। विधान सभा निर्वाचन में चार मार्च को जिले के 176 बूथ के वेबकॉस्टिंग की जाएगी। जहां प्रात: छह बजे से मतदान सामग्री तथा बूथ की समस्त कार्यवाही निर्वाचन आयोग कार्यालय में देख सकेगा। 
विज्ञापन


 डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने सहज सेवा केंद्र के संचालकों को तीन मार्च को शाम को ही बूथ पर पहुंच जाने की हिदायत दी है ताकि वेबकॉस्टिंग तैयारी में दिक्कत नहीं होे। इसमें शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। वेबकॉस्टिंग प्रभारी डिप्टी कलेक्टर राजेश कुमार ने कहा कि संचालक के आदेश में बूथ संख्या लिखकर दिया गया है।
विज्ञापन


वे तीन मार्च को बूथ पर पहुंचकर टैबलेट ऐसे स्थान पर फिट करेंगे जहां से पूरी मतदान पार्टी के सदस्यों द्वारा संचालित की जा रही कार्यवाही तथा मतदान कंपार्टमेंट अच्छी तरह प्रदर्शित हो सके। उन्होंने यह भी बताया कि इस ड्यूटी में तैनात संचालक को मत देने के लिए 26 एवं 27 फरवरी को जवाहर लाल नेहरू पीजी कालेज तथा दो मार्च को कलक्ट्रेट मुख्यालय पर लगे फेसिलिटेशन सेंटर में आ सकते हैं। इसके लिए उन्हें फार्म 12 वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed