{"_id":"6a909d3fba3336f1b0009b24","slug":"a-congress-delegation-demanded-action-against-the-station-house-officer-sho-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-184050-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
विज्ञापन
महराजगंज। कलक्ट्रेट परिसर में बृहस्पतिवार को जिलाध्यक्ष विजय सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने एसपी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने निचलौल थानाध्यक्ष पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
जिलाध्यक्ष विजय सिंह ने आरोप लगाया कि पीड़ित परिवारों से संवेदना व्यक्त करने पहुंचे राजीव गुप्ता के साथ निचलौल थानाध्यक्ष ने अभद्र व्यवहार किया। उन्होंने एसपी से थानाध्यक्ष को एक सप्ताह के भीतर पद से हटाने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी कार्यकर्ता निचलौल थाने पर धरना-प्रदर्शन करेंगे।
इसके बाद चौपरिया स्थित कांग्रेस कार्यालय पर बैठक कर आगे की रणनीति बनाई गई। ज्ञापन देने के दौरान आलोक प्रसाद, त्रिभुवन नारायण मिश्रा, झीनकू चौधरी, अवनीश पाल, गोपाल शाही, विनोद कुमार सिंह, नूर आलम, कपिल देव शुक्ला व अन्य मौजूद रहे।