फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Weather wreaks havoc: two-day cold wave red alert, mercury to drop below 10 degrees

Maharajganj News: मौसम की मार.. दो दिन का शीतलहर का रेड अलर्ट, 10 डिग्री से नीचे आएगा पारा

Thu, 18 Dec 2025 01:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Weather wreaks havoc: two-day cold wave red alert, mercury to drop below 10 degrees
महराजगंज। पिछले दो दिन से चल रही पछुआ की रफ्तार बृहस्पतिवार से बढ़ने जा रही है। इसकी गति अब 10 किमी प्रति घंटा से ऊपर होगी। इस कारण मौसम विभाग ने अगले दो दिन के लिए शीतलहर की आशंका व्यक्त में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे आने का अनुमान है।
विज्ञापन



मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक आने वाले दिनों में सर्दी बढ़ने वाली है। उष्ण कटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम की गति बढ़ने के कारण पछुआ हवा की रफ्तार तेज होगी साथ ही कोहरा और घना होगा। तेज पछुआ व कोहरे की जुगलबंदी शीत लहर की स्थिति उत्पन्न करेंगे। ऐसे में सभी को खासकर बच्चों और बुजुर्गों को सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन




बुधवार के मौसम की बात करें तो पूरे दिन धुंध का प्रभाव बना रहा। धूप खिलकर भी कमजोर बनी रही। हवा की तेज गति ने दोपहर के वक्त भी जाड़े की सिहरन उत्पन्न की। तापमान स्थिर रहा और अधिकतम तापमान 22 तो न्यूनतम 11 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। शाम छह बजे के बाद ठंड में तेजी से इजाफा हुआ जिससे शाम 07:30 बजे तापमान 14 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

उष्ण कटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम की गतिविधि कोहरे के साथ पछुआ हवा को रफ्तार देगी। ऐसे में शीतलहर की प्रबल संभावना तराई के लिए अगले दो दिन तक बन रही है। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे आने की संभावना है।

-अतुल कुमार सिंह, प्रभारी, आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed