फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Weather made us miserable, patients of vomiting and diarrhea increased

Maharajganj News: मौसम ने किया बेहाल, उल्टी, दस्त के बढ़े मरीज

Fri, 21 Jun 2024 08:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 21 Jun 2024 08:57 PM IST
विज्ञापन
Weather made us miserable, patients of vomiting and diarrhea increased
महराजगंज। गर्मी और उमस से बच्चों की सेहत खराब हो रही है। बच्चे उल्टी, दस्त के अलावा बुखार की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। 10 दिन पहले 550-600 मरीज आते थे। अब यह आंकड़ा 800 से ज्यादा पहुंच गया है। इनमें 8-10 बच्चे रोज भर्ती भी हो रहे हैं।
विज्ञापन

चिकित्सकों का कहना है कि इस मौसम में बुजुर्गों और बच्चों का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। बदलते मौसम के कारण छोटे बच्चे उल्टी दस्त से परेशान हो रहे हैं। कुछ बुखार और शरीर में दर्द से भी पीड़ित हैं। सीएमएस डाॅ. एपी भार्गव ने बताया कि ओपीडी में बच्चों की संख्या काफी बढ़ गई है। ओपीडी में आने वाले 50 प्रतिशत बच्चे लू और गर्मी से पीड़ित होते हैं।
विज्ञापन

दरअसल, गर्मी के कारण छोटे बच्चे बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। पानी की कमी और डायरिया के शिकार हो रहे हैं। कहा कि इस मौसम में बच्चों के रहन-सहन और खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। किसी प्रकार की परेशानी होने पर तत्काल डॉक्टर से संपर्क करें। फास्ट फूड और तली भुनी चीजें खाने में न दें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed