फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Weather hit... 1060 patients were treated in OPD

Maharajganj News: मौसम की मार...ओपीडी में 1060 मरीजों का किया गया उपचार

Tue, 28 Apr 2026 02:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Weather hit... 1060 patients were treated in OPD
सर्दी, खांसी, बुखार, उल्टी, डायरिया और दस्त जैसी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ी
विज्ञापन

सामान्य दिनों में 400-500 मरीजों की अपेक्षा सोमवार को जिला अस्पताल में पहुंचे दोगुना मरीज
महराजगंज। बदलते मौसम का असर अब स्वास्थ्य सेवाओं पर भी साफ दिखाई देने लगा है। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या में अचानक भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई। सामान्य दिनों में जहां ओपीडी में प्रतिदिन लगभग 400 से 500 मरीज ही पहुंचते थे, वहीं सोमवार को यह संख्या बढ़कर 1060 तक पहुंच गई।
जिला अस्पताल में तैनात फिजिशियन डॉ. पवन कुमार ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण लोगों की सेहत पर असर पड़ रहा है। इस समय सर्दी, खांसी, बुखार, उल्टी, डायरिया और दस्त जैसी बीमारियों के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। उन्होंने कहा कि चढ़ते तापमान और लापरवाही के कारण लोग जल्दी बीमार हो रहे हैं और अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ रही है।
विज्ञापन




वहीं, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एके द्विवेदी ने बताया कि बढ़ती मरीज संख्या को देखते हुए सभी डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को समय से ड्यूटी पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर और समय पर उपचार उपलब्ध कराने के लिए अस्पताल प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सोमवार को कुल 1060 मरीजों ने पर्ची कटवाकर अपना इलाज कराया। यह संख्या सामान्य दिनों की तुलना में दोगुना से भी अधिक है। अस्पताल में बढ़ती भीड़ के कारण मरीजों को कुछ समय तक इंतजार भी करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. पवन कुमार सिंह ने लोगों से मौसम के अनुसार, खानपान और दिनचर्या में सावधानी बरतने की सलाह दी है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को बदलते मौसम में विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। बीमार होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और स्वयं दवा लेने से बचें, ताकि गंभीर स्थिति से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed