{"_id":"6a5beac04fd10a8c4900a7fc","slug":"weapon-training-was-imparted-to-ncc-cadets-at-the-camp-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-181516-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: शिविर में एनसीसी कैडेटों को दिया गया शस्त्र प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: शिविर में एनसीसी कैडेटों को दिया गया शस्त्र प्रशिक्षण
विज्ञापन
क्विज प्रतियोगिता में ब्रावो कंपनी प्रथम, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मन मोहा
फरेंदा। परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी काॅलेज में 102 यूपी एनसीसी बटालियन के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में तीसरे दिन शस्त्र प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान कैडेट्स को ड्रिल के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से सर्वांगीण विकास पर जोर दिया गया। प्रशिक्षण के सुबह के सत्र में कैडेट्स को सावधान, तेज चाल एवं सलामी का प्रशिक्षण दिया गया।
कैंप कमांडेंट कर्नल जयशंकर चौधरी की देखरेख में थल सेना कैंप के कैडेट्स को फायरिंग के सही तौर-तरीकों का अभ्यास कराया गया। शाम के सत्र में अल्फा, ब्रावो, चार्ली एवं डेल्टा कंपनी के बीच क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में ब्रावो कंपनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रमानाथ उमाशंकर इंटर कॉलेज के कैडेट्स ने सामाजिक संदेश पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।
कैडेट्स के सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति को सभी ने खूब सराहा। संचालन जितेंद्र सिंह, सुबेदार गुरनाम सिंह ने किया। इस दौरान लेफ्टिनेंट डॉ. संजय कुमार शर्मा, सुबेदार घिऊ विनोद बासी, डॉ. राम अवतार राम, महेश चंद मीना, नंदलाल सिंह, राजवीर सिंह व पंकज सिंह मौजूद रहे।