फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Waterlogging everywhere due to heavy rain

झमाझम बारिश से हर तरफ जलभराव

Mon, 23 Aug 2021 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging everywhere due to heavy rain
एनएच 730 के सर्विस लेन पर लगा पानी। - फोटो : MAHARAJGANJ
झमाझम बारिश से हर तरफ जलभराव
विज्ञापन

महराजगंज। सोमवार शाम को जिले के अधिकांश जगहों पर झमाझम बारिश हुई। इससे आमजन को जहां गर्मी राहत मिली, वहीं सड़कों व वार्डों में जलभराव हो गया। हालांकि बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए।
रविवार से ही मौसम में बदलाव का दौर शुरू हो गया था। सोमवार सुबह धूप की वजह से गर्मी व उमस रही। दोपहर तीन बजे तक मौसम में काफी गर्मी रही। इसके बाद आसमान में बादल छाने लगे। चार बजे के बाद अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। लगभग घंटे भर से अधिक समय तक बारिश होती रही। राजीव नगर, लोहिया नगर, विस्मिल नगर आदि में सड़कों पर जलभराव होने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोहिया नगर के विकास, इंदिरा नगर के शशिकांत व राजीव नगर के रामजीत ने बताया कि हल्की बारिश में भी सड़कों पर पानी के लगने से समस्या होती है। इसके निदान के लिए जिम्मेदारों को पहल करनी चाहिए। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार सिंह ने बताया कि जलभराव संबंधी समस्या को दूर करने के कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

खेती के लिए लाभप्रद है बारिश
खेती की दृष्टि से बारिश अत्यंत लाभप्रद है। बारिश से जहां खेतों को समय से पानी मिल जा रहा है, वहीं किसानों के धन की बचत होती है। रुक रुककर नियमित रूप से हो रही बारिश की वजह से किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। किसान रामलाल एवं बाबूनंदन ने बताया कि बारिश की वजह से काफी राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed