{"_id":"664e6145e8942d0a3e037616","slug":"water-supply-disrupted-due-to-pipe-leakage-in-amarpurwa-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-123089-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अमरपुरवा में पाइप लिकेज, जलापूर्ति बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अमरपुरवा में पाइप लिकेज, जलापूर्ति बाधित
Thu, 23 May 2024 02:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 23 May 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
सिसवा बाजार। कस्बे के शिवाजीनगर वार्ड के अमरपुरवा मोहल्ले में बुधवार को दिन में पाइप लाइन लीकेज से जलापूर्ति बाधित हो गई। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। पानी के लिए लोग पूरे दिन भटकते रहे। कुछ देर के बाद मरम्मत कार्य शुरू हुआ, लेकिन ठीक नहीं पाया।
नगर पंचायत सिसवा के शिवाजीनगर के अमरपुरवा मोहल्ला में मंगलवार की रात पाइप लाइन में लीकेज हो गया, जिससे बुधवार को भीषण गर्मी के दौरान नगर के लोगों को काफी परेशान होना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशान घर की महिलाओं को हुई। घरो में लोग पानी के लिए तरसते रहे। नगर पालिका कर्मी पाइप को बदलने का कार्य करने में लगे रहे।
मोहल्ले के विनोद रौनियार,श्रीराम शाही, मोहन मिश्रा, अरून कुमार, संजय सहित कई लोगों ने बताया कि भीषण गर्मी में पाइप लाइन लिकेज होने से नगर के लोगों को काफी समस्या हो रही है। शीघ्र मरम्मत कार्य पूरा नहीं हुआ तो पानी के लिए परेशानी भी उठाना पड़ सकती है।
विज्ञापन
ऐसे में नगर पालिका प्रशासन को शीघ्र दुरूस्त करा देना चाहिए। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने बताया की मुख्य सड़क के बीच मेन सप्लाई के पाइप में लीकेज आ गया है। यातायात की वजह से मरम्मत करने में समय लग रहा है। जल्द पानी की आपूर्ति बहाल हो जाएगी। नगर के लोगों की समस्या पर विशेष नजर हैं।