फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Water plants will be set up at eight places... Thirst will be quenched with Rs 1.18 crore

Maharajganj News: आठ स्थानों पर लगेगा वाटर प्लांट...1.18 करोड़ से बुझेगी प्यास

Fri, 18 Apr 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 18 Apr 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Water plants will be set up at eight places... Thirst will be quenched with Rs 1.18 crore
महुअवा गांव में लगा वाटर एटीएम।
महराजगंज। शहरवासियों की प्यास बुझाने के लिए आठ स्थानों पर वाटर प्लांट लगाए जाएंगे। इस पर एक करोड़ 18 लाख 48 हजार रुपये खर्च होंगे। इसके लिए 10 स्थान चिह्नित किए गए हैं। दो स्थानों पर लग चुके हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, महुआ में दो जगहों पर वाटर प्लांट लगा है। इसके अलावा केवटलिया, पासी टोला, जिला उद्योग चौराहा, चौक रोड चौराहा, धनेवा, धनेवा चौराहा, बांसपार रोड और रामपुर मोड पर 100 एलपीएच का वाटर प्लांट लगाया जाएगा। वर्तमान में इन क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था ठीक नहीं है। लोगों को शुद्ध जल के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

केवटलिया के पास मिले राधेश्याम ने बताया कि टोले पर पानी की समस्या है। इंडिया मार्का हैंडपंप लगा है, इससे भी पानी ठीक नहीं मिल रहा है। शुद्ध जल नहीं मिलने के कारण परेशानी होती है। वाटर प्लांट लगाने के बाद समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका के 25 मोहल्लों में 60000 की आबादी है। इसमें करीब 20,000 की आबादी जार वाला पानी खरीदती है। एक जार पानी की कीमत 400 रुपये एक माह में लिया जाता है। वैसे 15 से 20 रुपये प्रति जार की दर से बिक्री की जाती है। इस तरह से एक अनुमान के अनुसार 80 लाख का कारोबार हो रहा है। आरओ प्लांट लगने के बाद मुफ्त में लोगों को शुद्ध मिलने लगेगा।
उनको रकम खर्च नहीं करनी पड़ेगी। नगर पालिका परिषद के 25 वार्डों में से बैकुंठपुर वार्ड, अमरुतिया वार्ड, पटेल नगर वार्ड, लोहिया नगर वार्ड, महुअवा वार्ड, पंडित दीनदयाल नगर वार्ड, वीर अब्दुल हमीद नगर वार्ड, सुकठिया वार्ड व वीर बहादुर नगर वार्ड की सीमा विस्तारित है।
विस्तारित हुई इस सीमा में बुनियादी सुविधा बेहतर नहीं है। ऐसे मेें पहले की आबादी में तो अधिकांश लोगों को टोटी से पेयजल उपलब्ध हो रहा है। मगर विस्तारित क्षेत्र में लोगों को सुविधा नहीं मिल पा रही है।

---------------
शहर में दो स्थानों पर बन रहा विवाह घर
मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर में विवाह घर बन रहा है। वहीं महुअवा में भी एक विवाह भवन बनाया जा रहा है। फाउंडेशन का काम हो रहा है। नगर पालिका में बनने वाले विवाह घर की डिजाइन बहुमंजिली होगी। ग्राउंड फ्लोर पर विवाह मंडप और जयमाला स्टेज अलग-अलग हिस्से में होगा। घर की महिलाओं व दुल्हन को तैयार होने के लिए चार कक्ष अटैच बाथरूम सुविधा वाले होंगे। दूसरे तल पर नाश्ता और भोजन का इंतजाम करने के लिए दो बड़े हाॅल भी बनाए जाएंगे। तीसरे तल पर बरात के लोगों के विश्राम प्रबंध करने की सुविधा की जा सकेगी। वाहनों की पार्किंग सुविधा भवन के बेसमेंट में करने का डिजाइन तैयार किया गया है।
-----------------
शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का फाडंडेशन पूरा
नगर पालिका की ओर से शहर में 15 करोड़ से शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाया जा रहा है। इससे जहां इलाके का विकास होगा, वहीं कारोबारियों के साथ आम लोगों को भी इसका फायदा मिलेगा। कॉम्प्लेक्स से होने वाली आमदनी को क्षेत्र के विकास के लिए खर्च किया जाएगा। फाउंडेशन का काम पूरा हो चुका है। इस कांप्लेक्स में 42 दुकानें बनेंगी। जरूरत के हिसाब से दुकानों का विस्तार होगा। नगर में जल आपूर्ति, सफाई व्यवस्था समेत अन्य आवश्यक आधारभूत सुविधाओं के सुधार के लिए भी इससे होने वाली आमदनी का उपयोग किया जाएगा।

-----------
पेयजल व्यवस्था बेहतर करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। आठ स्थानों पर वाटर प्लांट लगाया जाएगा। इससे शहर के लोगों को शुद्धजल मिलेगा। विवाह घर का निर्माण भी तेज गति से चल रहा है।
-आलोक कुमार मिश्रा, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed