फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Water logging occurred due to rain

बारिश से जगह-जगह हुआ जलभराव

Thu, 27 May 2021 11:01 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Water logging occurred due to rain
बारिश से जगह-जगह हुआ जलभराव
विज्ञापन

महराजगंज। बारिश होने से किसानों को राहत मिली है, लेकिन आवागमन में परेशानी बढ़ गई। जगह-जगह जलभराव हो गया है। शहर में बस स्टेशन परिसर तलाब बन गया है। पिपरदेउरा मोहल्ले में सड़क पर जलभराव से लोगों को दुश्वारियां झेलनी पड़ी। खेत में नमी होने से किसानों को राहत मिली है। धान की नर्सरी तैयार करने में किसान जुट गए हैं।
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह 8:30 बजे तक 4 एमएम बारिश दर्ज हुई। दिनभर रुक रुक कर बारिश होती रही। 28 मई को भी हल्की बारिश के आसार हैं। बरगदवा प्रतिनिधि के अनुसार बरगदवा बाजार से इंडो-नेपाल बॉर्डर के एसएसबी बीओपी तक जाने वाली मुख्य सड़क क्षतिग्रस्त है। बारिश के कारण इस मार्ग पर जलभराव हो गया है। सुभाष कसौधन, संतोष, राजेश, मनोज, अनिल, दीना, संदीप, गोलू, राजू ने कहा कि बरगदवा बाजार से बॉर्डर पर स्थित एसएसबी बीओपी तक करीब दो किलोमीटर की दूरी तय किसी पहाड़ पर चढ़ने जैसा है। इस मार्ग पर जगह-जगह छोटे-बड़े गड्ढ़े हैं। गड्ढों में जलभराव हो गया है। ग्राम प्रधान निशा खातून के पुत्र मुन्ना अली ने बताया कि जल्द सड़क पर बने गड्डों को भरकर आवागमन को आसान बना दिया जाएगा।
विज्ञापन

बारिश से मेंथा और सब्जी की फसल को नुकसान
महराजगंज। बुधावार की रात से रुक रुककर हो रही बारिश से मेंथा की खेती सहित सब्जी और दलहन (उड़द, मूंग) फसलों को कृषि विशेषज्ञों द्वारा नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं गन्ने, आम और लीची के लिए अच्छी मानी जा रही है। धान की बेहन डालने के लिए भी बारिश अच्छी मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र बसूली के पूर्व कृषि वैज्ञानिक डॉ. रामलखन सिंह ने बताया कि चार-पांच दिनों पहले जिले में ताऊते तूफान की असर से अच्छी बारिश हुई थी। अभी खेतों की नमी समाप्त नहीं हुई थी कि यास तूफान की असर से मौसम पूरी तरह से बिगड़ चुका है। इसके चलते रुक रुककर बारिश हो रही है। बारिश से मेंथा की फसल नुकसान होने के साथ तेल की मात्रा में कमी आने की संभावना है। सब्जी की फसलों में कीड़ों का हमला हो सकता है। दलहनी फसल उड़द और मूंग की फसल को भी नुकसान हो सकती है। गन्ने की फसल के लिए बारिश फायदेमंद साबित हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed