फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Water levels in rivers have started rising due to rainfall in the mountains of Nepal.

Maharajganj News: नेपाल में पहाड़ों पर बारिश से नदियों का बढ़ने लगा जलस्तर

Mon, 20 Jul 2026 02:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Water levels in rivers have started rising due to rainfall in the mountains of Nepal.
शनिवार को 8:30 से रविवार की सुबह 8:30 तक दर्ज की गई 36.2 एमएम बारिश
विज्ञापन

महराजगंज। जनपद में दो दिनों से रुककर और नेपाल में पहाड़ों पर हो रही झमाझम बारिश से कुछ नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है। जनपद में शनिवार को 8:30 से रविवार की सुबह 8:30 बजे तक 36.2 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिल गई है। वहीं नदियों का जलस्तर बढ़ने से लोगों बांध के किनारे बसे लोगों की चिंता बढ़ गई है।
कई दिनों से बारिश न होने के चलते उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे। मौसम विभाग ने कई दिनों तक बारिश की संभावना जताई है। सिंचाई खंड दो के बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अनुसार, वाल्मीकिनगर गंडक बैराज में 1,16,500 क्यूसेक पानी छोड़ा गया हैं। वहीं रोहिन नदी त्रिमुहानी घाट पर 80.47 मीटर और भौराबारी घाट पर 76.30 मीटर पर बह रही है। रोहिन बैराज रतनपुर में अपस्ट्रीम में 99.20 मीटर दर्ज किया गया। यहां पर 191 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। वहीं महाव नाला 8.6 फीट पर बह रहा है।
विज्ञापन

रिगौली में राप्ती नदी का जलस्तर 75.82 मीटर दर्ज किया गया। वहीं चंदन नदी 100.40 मीटर जलस्तर दर्ज किया गया। जबकि प्यास नदी का जलस्तर 101.80 मीटर दर्ज किया गया। बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अनुसार जिले और नेपाल क्षेत्र से जुड़े सभी समस्त तटबंध सुरक्षित हैं। घबराने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नदियों का जलस्तर
नदी वर्तमान स्थिति डेंजर लेवल
वाल्मीकि नगर बैराज 1,16,500 क्यूसेक 109.670 मीटर
रोहिन नदी त्रिमुहानी घाट 80.47 82.44 मीटर

रोहिन नदी भौराबारी 76.30 79.00 मीटर
रोहिन बैराज रतनपुर 191 क्यूसेक 99.35

राप्ती नदी रिगोली 75.82 80.30
चंदन नदी 100.40 101.05

प्यास नदी 101.80 102.25
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed