{"_id":"6480d71a8ff2b899cb0a0706","slug":"water-filled-in-the-fields-due-to-cutting-of-canal-track-maharajganj-news-c-7-1-197520-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नहर की पटरी कटने से खेतों में भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नहर की पटरी कटने से खेतों में भरा पानी
Thu, 08 Jun 2023 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 08 Jun 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
माधोपुर गांव के बीच निचली नारायणी शाखा के दायीं पटरी टूट जाने से सैकड़ों एकड़ कृषि भूमि जलमग्न हो
नहर की पटरी तोड़कर पाइप डालने का आरोप, तीन पर मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के लखिमा टोला शितलापुर व माधोपुर गांव के बीच नारायणी शाखा की दाईं पटरी टूट जाने से खेतों में पानी भरा गया। इससे धान की नर्सरी बर्बाद हो गई।
आरोप है कि परतावल क्षेत्र के माधोपुर गांव के कुछ लोग मंगलवार की रात में परतावल से निकली निचली नारायणी शाखा के मौका 51 किलोमीटर के करीब दाईं पटरी को तोड़कर पाइप डालने का प्रयास कर रहे थे। पानी का प्रवाह तेज होने के कारण पटरी के साथ पाइप भी बह गया। देखते ही देखते खेतों में पानी भर गया। मौके का एसडीएम सदर दिनेश मिश्र ने निरीक्षण किया और आरोपियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इस मामले में सिंचाई विभाग ने तीन लोगो पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। सिंच पर्यवेक्षक विनोद कुमार गिरी ने बताया कि बंधे का मरम्मत कराया जा रहा है। माधोपुर निवासी रमाशंकर, हेमंत तथा कन्हैया पर प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए श्यामदेउरवां थाने में प्रार्थनापत्र दे दिया गया है।