फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Water discharge in the Narayani River has increased; the administration is on alert.

Maharajganj News: नारीयणी नदी में पानी की डिस्चार्ज बढ़ा, सतर्क है प्रशासन

Thu, 03 Sep 2026 02:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Water discharge in the Narayani River has increased; the administration is on alert.
निचलौल। गंडक बैराज से निकलने वाली नारायणी नदी में पानी का डिस्चार्ज बुधवार को फिर बढ़ गया। पानी बढ़ते ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोग एक बार फिर सहम गए। प्रशासन अभी भी सतर्क है और टेकफाल पर 18 जवानों की टीम तैनात है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मंगलवार की अपेक्षा बुधवार को नारायणी नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे बसे गांवों में बेचैनी बढ़ गई। मंगलवार शाम छह बजे तक गंडक बैराज से करीब 1.44 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने की सूचना थी। बुधवार को सुबह छह बजे करीब 1,31,500 क्यूसेक, सुबह 10 बजे 1,52,900 क्यूसेक, 11 बजे 1,63,800 क्यूसेक और शाम पांच से छह बजे के बीच करीब 1,77,800 क्यूसेक पानी छोड़े जाने की सूचना मिली। पानी का डिस्चार्ज बढ़ने से नदी किनारे रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

18 जवानों के साथ टेलफाल पर निगरानी
बाढ़ की आशंका को देखते हुए आरआरटी टीम की अगुवाई कर रहे सौरभ शुक्ला 18 जवानों के साथ टेलफाल पर सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे हैं। टीम नदी के जलस्तर और आसपास के हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है। किसी भी विषम परिस्थिति से निपटने के लिए जवानों को सतर्क रखा गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बाढ़ के दृष्टिगत संभावित प्रभावित गांवों और नदी किनारे तैनात टीम से लगातार संपर्क किया जा रहा है। सभी क्षेत्रों में तटबंध सुरक्षित हैं। फिलहाल किसी तरह की अप्रिय सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed