{"_id":"6769bd53c1a611a8da0342c4","slug":"water-came-into-the-canals-farmers-engaged-in-irrigation-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-138810-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नहरों में आया पानी, सिंचाई में जुटे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नहरों में आया पानी, सिंचाई में जुटे किसान
Tue, 24 Dec 2024 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 24 Dec 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
ठूठीबारी। नारायणी नदी से क्षेत्र के नहरों में पानी छोड़ा गया, जिससे क्षेत्र के किसान अपने गेहूं की फसल की सिंचाई करने में जुट गए हैं। नेपाल से होकर बहने वाली नारायणी नदी झुलनीपुर से इटहिया नहर से निकली तुरकहिया और पिपरिया की नहरों में सोमवार को पानी छोड़ दिया गया।
क्षेत्र के कमलेश, राजेंद्र यादव, अमेरिका सहानी, भुल्लन, राम अवतार कौशल गुप्ता, रविंद्र प्रसाद, जोखन, अली शेरजाफर खां, सुमेर आदि ने बताया कि लंबे इंतजार के बाद नहर व माइनर में पानी आया है। सिंचाई के अभाव में गेहूं की फसल खराब हो रही थी। किसानों को पंपिंग सेट से फसल की सिंचाई करनी पड़ रही थी, जिससे परेशानी हो रही थी।
इस नहर से क्षेत्र के इटाहियां, मेघौली, निपानिया, डिगही, बेलवां, गडौरा, जमुई कला, पिपरिया, गडौरी, कटका सहित अन्य गांव के लोग सिंचाई करने में जुट गए हैं।