फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   water atm will be installed in dozens.

दर्जीनिया में लगेगा वाटर एटीएम

Tue, 03 Sep 2019 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
water atm will be installed in dozens.
दर्जीनिया में लगेगा वाटर एटीएम, मिलेगा शुद्ध पानी
विज्ञापन

महराजगंज। वन विभाग ने निचलौल रेंज में स्थित दर्जीनिया ताल को पर्यटन के लिहाज से विकसित करने का निर्णय लिया है। यहां आने वाले पर्यटकों को शुद्ध पानी मुहैया कराने के लिए वाटर एटीएम तथा घूमने के लिए बेहतर इंटरलाकिंग सड़क बनवाने के लिए सीमा क्षेत्र विकास कार्यक्रम (बीएडीपी)से पहल की गई है।
सोहगीबरवां वन्यजीव प्रभाग में कुल सात रेंज हैं। जंगलों में मौजूद वन संपदा प्राकृतिक सुंदरता में चार चांद लगा रहे हैं। दर्जीनिया ताल में भी जलचर मौजूद हैं, जिसकी वजह से पर्यटक का यहां आना-जाना लगा रहता है। वन विभाग ने पर्यटकों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए वाटर एटीएम लगाने तथा घूमने-फिरने के लिए 400 मीटर इंटरलाकिंग सड़क का निर्माण कराने की पहल की है।
विज्ञापन

सोहगीबरवां वन्यजीव प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी पुष्प कुमार ने बताया कि पर्यटन के लिहाज से विकसित करने के लिए असीम संभावनाएं हैं। एक-एक कर सभी रेंजों में कराए जाने वाले विकास कार्यों को पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है। दर्जीनिया ताल के पास वाटर एटीएम की स्थापना व 400 मीटर सड़क निर्माण पर कुल 17 लाख रुपये व्यय आने का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed