फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   watch tower inaugerated

जनता चौक अब घंटा घर चौराहा बन गया

Sat, 20 Aug 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 20 Aug 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
watch tower inaugerated
घंटाघर का लोकार्पण करते चेयरमैन प्रतिनिधि गुडडू खां व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
नौतनवा। नगर के लोगों को घंटा घर की सौगात मिली। नगर के जनता चौक पर शुक्रवार की शाम नगर पालिका द्वारा बनाए गए नवनिर्मित घंटा घर का उद्घाटन चेयरमैन प्रतिनिधि गुड्डू खान ने किया।
विज्ञापन

गुड्डू खान ने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार सांस्कृतिक विरासत को सहेजने पर जोर दे रही है। यह घंटा घर उसी दिशा में उठाया गया कदम है।

इसका निर्माण सिर्फ समय के लिए ही नहीं बल्कि, यह नगर की सांस्कृतिक विरासत के रूप में जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार विकास के क्षेत्र में काफी आगे निकल चुकी है। कुछ लोग जाति, धर्म और समुदाय के नाम लोगों को बांटने का काम कर रहे हैं। वहीं प्रदेश की सरकार बिना भेदभाव के गरीब, किसान, मजदूर तथा युवाओं के विकास के लिए काम कर रही है।
विज्ञापन


आने वाले समय में यह और भी आगे बढे़गा। उन्होंने कहा कि जनता चौक को अब लोग घंटा घर चौराहे के नाम से जानेंगे। इस मौके पर अनिल चोखानी, सरदार सहेंद्र सिंह, अशोक जोशी, रामनरायन गौतम, नित्यानंद गुप्त, भुआल वर्मा, महताब अहमद, राजकुमार अग्रहरि, हरिबहादुर गुरूंग, इस्लाम, धर्मात्मा जायसवाल आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed