{"_id":"659c42883ffc0b8878074034","slug":"was-demanding-bribe-from-the-beneficiary-of-housing-case-maharajganj-news-c-7-1-gkp1053-426857-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: आवास के लाभार्थी से मांग रहा था रिश्वत, केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: आवास के लाभार्थी से मांग रहा था रिश्वत, केस
Tue, 09 Jan 2024 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 09 Jan 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में दूसरी किस्त दिलाने का झांसा देकर एक युवक लाभार्थी से रिश्वत मांग रहा था। शिकायत मिलने पर पीओ डूडा ने मामले का संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है। कार्रवाई से दलालों में हड़कंप मच गया है।
पीओ डूडा ने बताया कि कोठीभार निवासी रघुवर यादव कोठीभार थाना क्षेत्र निवासी लाभार्थी से फोनकर प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत स्वीकृत धनराशि की किस्त जारी कराने के एवज में रिश्वत मांग रहा था। जिलाधिकारी के निर्देशा पर इसकी भी जांच की जा रही है कि इस प्रकार के कार्य में अन्य लोग भी तो संलिप्त नहीं हैं। यदि इस प्रकार के अवैध वसूली में किसी अन्य का नाम प्रकाश में आता है, तो उसके विरुद्ध भी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस मामले में रघुवर यादव के विरुद्ध थाना कोठीभार में कार्यदाई संस्था के अवर अभियंता शुभम कुमार द्वारा एफआईआर दर्ज कराई गई है।
अगर कोई धन की मांग करता है तो 9151999392 पर सूचित करें
पीओ डूडा एसडीएम नवीन कुमार ने कहा कि जिलाधिकारी का सख्त निर्देश है की लाभार्थियों से अवैध वसूली पर शून्य सहिष्णुता की नीति का पालन किया जाए। इसलिए पीएम आवास शहरी के लाभार्थी किसी के बहकावे आकर कोई धन न दें। अगर कोई धन की मांग करता है तो 9151999392 पर सूचित करें। जिनकी भी किश्त जारी की जानी है, उनका सत्यापन जिलाधिकारी कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम के माध्यम से किया जा रहा है। साथ ही लाभार्थी सूची में दर्ज सभी लोगों की सत्यापन के उपरांत किस्त जारी की जाएगी। इसके लिए किसी भी प्रकार की धनराशि किसी को भी देने की आवश्यकता नहीं है।