फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Warning to Executive Engineer on slow construction of Nagar Panchayat

Maharajganj News: नगर पंचायत के धीमे निर्माण पर अधिशासी अभियंता को चेतावनी

Thu, 12 Oct 2023 12:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Warning to Executive Engineer on slow construction of Nagar Panchayat
सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण की गुणवत्ता जांचने के लिए समिति गठित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। वनटांगिया गांव के संपर्क मार्ग को जल्द से जल्द पूर्ण कराया जाए। इसके लिए प्रभागीय वनाधिकारी व अधिशासी अभियंता लोेक निर्माण विभाग बैठक कर रणनीति तय कर लें। महंत अवेद्यनाथ महाविद्यालय के सामने सड़क के मरम्मत के कार्य को भी शीघ्र पूरा कराने को कहा। नगर पंचायत पनियरा के निर्माण में विलंब पर अधिशासी अभियंता सीएनडीएस को चेतावनी पत्र जारी करने का निर्देश दिया।
उक्त निर्देश जिलाधिकारी अनुनय झा ने बुधवार को निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक में दिए। उन्होंने आवास विकास के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे बस स्टेशन के कार्य को 15 नवंबर तक पूर्ण कराने, इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट की ओर जाने वाली सड़क पर बनने वाले दो पुलों को भी दीपावली तक पूरा कराने का निर्देश दिया। आश्रम पद्धति के विद्यालय में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण की गुणवत्ता की जांच के लिए समिति गठित करने व एक सप्ताह में रिपोर्ट देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

वनटांगिया स्कूलों में चहारदीवारी न होने पर नाराजगी जताई। डीएम ने गतिमान परियोजनाओं को लक्ष्य निर्धारित कर समय सीमा के अंतर्गत पूरा करने को कहा। यह भी कहा कि कार्य गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा, अधिशासी अभियंता गंगासागर यादव, देवेंद्र कुमार, केएस प्रताप समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed