{"_id":"6606c9c1659ae9b5ea09dc22","slug":"warning-of-action-against-nodal-officer-for-negligence-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-118870-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: लापरवाही पर नोडल अधिकारी पर कार्रवाई की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: लापरवाही पर नोडल अधिकारी पर कार्रवाई की चेतावनी
Fri, 29 Mar 2024 07:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 29 Mar 2024 07:31 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। विशेष संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान अप्रैल माह के सफल संचालन के लिए जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की शुक्रवार को कैंप कार्यालय में बैठक हुई। एक से 30 अप्रैल तक चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान/ दस्तक अभियान के संबंध में जिलाधिकारी ने सभी नोडल अधिकारी/एमओआईसी से चर्चा की। निर्देशित किया कि अभियान को सफल बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कराएं।
उन्होंने नोडल अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि स्वयं उनके द्वारा अभियान के बीच में औचक निरीक्षण में लापरवाही होने पर संबंधित नोडल अधिकारी का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी वार्डों, गांवों व विद्यालयों में झाड़ियों की कटाई, फागिंग व दवाओं का छिड़काव और साफ सफाई को सुनिश्चित करें। इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नीना वर्मा, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद व डॉ. राकेश कुमार मौजूद रहे। संवाद