फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Warning given on negligence in Abha ID and institutional delivery

Maharajganj News: आभा आईडी और संस्थागत प्रसव में लापरवाही पर दी चेतावनी

Wed, 26 Jun 2024 05:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 26 Jun 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
Warning given on negligence in Abha ID and institutional delivery
निचलौल। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सभागार में मंगलवार को आशा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता सीएचसी अधीक्षक डॉ. अंग्रेस सिंह ने की। बैठक में स्वास्थ्य संबंधी कई योजनाओं को लोगों तक पहुंचने के साथ ही आभा आईडी और संस्थागत प्रसव में प्रगति लाने पर जोर दिया गया। वहीं इसके प्रति लापरवाही बरतने वाली आशा कर्मियों को चेतावनी भी दी गई।
विज्ञापन


सीएचसी अधीक्षक डॉ. अंग्रेस सिंह ने आशा कर्मियों से कहा कि आगामी दस्तक एवं संचारी रोग के रोगथाम के लिए सभी आशा कर्मियों को जागरूक रहने के लिए निर्देशित किया गया है। वहीं सभी लाभार्थियों का जल्द आभा आईडी बनाने के लिए कहा गया। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने वाली आशा कर्मियों को सख्त चेतावनी भी दी गई है। वहीं जननी सुरक्षा योजना कार्यक्रम के अंतर्गत कम संस्थागत प्रसव कराने वाली आशाओं के प्रति नाराजगी जताते हुए कड़ी फटकार लगाई। साथ ही कार्य के प्रति जल्द सुधार लाने की नसीहत भी दी गई है। इस दौरान बीपीएम उमेश चंद यादव, बीसीपीएम परमेश्वर शाही, एनएमए संजय सिंह, बंदना मिश्रा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed