{"_id":"6aeba02d5dd3a2d01f0faa3a","slug":"warned-of-major-protests-and-strikes-if-demands-are-not-met-maharajganj-news-c-206-1-mhg1038-188615-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: तीन रसोइयों को हटाने के खिलाफ बीआरसी पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: तीन रसोइयों को हटाने के खिलाफ बीआरसी पर प्रदर्शन
विज्ञापन
निचलौल। प्राथमिक विद्यालय कोल्हुआ में तीन रसोइयों को हटाकर नए लोगों की नियुक्ति किए जाने के विरोध में बुधवार को रसोइया संघ की सैकड़ों महिलाएं सड़क पर उतर आईं। नगर के प्राथमिक विद्यालय प्रथम से चौकी, बेलन और करछुल लेकर जुलूस निकालते हुए महिलाएं बीआरसी कार्यालय पहुंची। यहां खराब दाल लेकर प्रदर्शन किया।
राष्ट्रीय मध्याह्न भोजन रसोइया फ्रंट के बैनर तले हुए प्रदर्शन में महिलाओं ने आरोप लगाया कि प्राथमिक विद्यालय कोल्हुआ के प्रधानाध्यापक ने बिना नोटिस और विभागीय अनुमति के तीन रसोइयों को हटा दिया। इनमें विधवा विभूति देवी के अलावा ऊषा देवी और सुगंधी देवी शामिल हैं।
संगठन के पदाधिकारियों का कहना था कि 13 अक्तूबर को खंड शिक्षा अधिकारी के निरीक्षण के दौरान मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता में खामियां मिली थीं। रसोइयों ने भोजन की स्थिति बताई थी। इसके बाद उन्हें हटाने की कार्रवाई की गई। प्रदर्शनकारी अपने साथ निरीक्षण के दिन बनी दाल भी लेकर पहुंची। उनका दावा था कि दाल में कीड़े थे। हटाई गई रसोइयों ने आरोप लगाया कि अगले दिन विद्यालय पहुंचने पर उन्हें गेट से बाहर कर दिया गया और विरोध करने पर पुलिस बुला ली गई।
विज्ञापन
बीईओ की अनुपस्थिति में महिलाओं ने कार्यालय में ज्ञापन जमा किया। मांगें पूरी नहीं होने पर बड़े आंदोलन और हड़ताल की चेतावनी दी। प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष संध्या देवी, राजेंद्र प्रसाद, रामसेवक, पन्ना देवी और कैलाश गौतम आदि माैजूद रहे।