{"_id":"60b52cf38ebc3e29c11b351e","slug":"wait-in-vaccine-maharajganj-news-gkp396430565","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण के लिए लोगों को घंटे भर करना पड़ा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण के लिए लोगों को घंटे भर करना पड़ा इंतजार
विज्ञापन

जिले में 933 लोगों को लगा कोरोना रोधी टीका
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में कोरोनारोधी टीका लगाने की व्यवस्था 56 केंद्रो पर है। मंगलवार को 1200 लक्ष्य के सापेक्ष 933 लोगों को टीका लगाया गया। वहीं निचलौल केंद्र पर पहुंचे लोगों को टीका लगवाने के लिए इंतजार करना पडा, जिससे उनको परेशानी हुई।
जिला अस्पताल में सुबह 9 बजे टीका लगवाने के लिए लोग पहुंचे। पंजीकरण कराने के बाद निर्धारित तिथि एवं समय पर लोग टीका लगवाने पहुंचे। इस बीच कुछ लोग बिना पंजीकरण के ही टीका लगवाने पहुंचे। उन्हें वापस लौटना पड़ा। उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आई. ए. अंसारी ने बताया कि कोविन पोर्टल पर पंजीकरण कराने के बाद टीका लगवाने पहुंचे। केंद्रों पर टीके उपलब्ध हैं। सोमवार को 933 टीका लगाया गया।
निचलौल प्रतिनिधि के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पर सोमवार को कोरोना का टीकाकरण के लिए लोगों को कई घंटे तक बेसब्री से इंतजार करना पड़ा। उसके बाद उन्हें कोरोना का टीका लगा। कोरोना का टीकाकरण लगवाने के लिए अस्पताल पर आए वरवा कृपाल गांव निवासी कौशल, जिगनहवा वार्ड निवासी विद्यासागर, रीना राय, मंगला देवी, फेकना ने कहा कि वह कोरोना का टीका लगवाने के लिए अस्पताल के टीकाकरण केंद्र पर सुबह दस बजे से आकर इंतजार कर रहे हैं, लेकिन दोपहर के बारह बजे रहे हैं। अभी तक कोई जिम्मेदार टीकाकरण केंद्र पर नहीं आया है। इन लोगों का आरोप है कि जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते आम लोग टीकाकरण केंद्र तक आने में हिचकिचा रहे हैं। वही इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजेश द्विवेदी ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। टीकाकरण केंद्र तक पहुंचने वाले प्रत्येक व्यक्ति को व्यवस्थित ढंग से टीका लगाया जा रहा है। लोगों का आरोप बेबुनियाद है।