{"_id":"580a62c24f1c1b434b7055fd","slug":"voter-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में निकली मतदाता जागरूकता रैली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में निकली मतदाता जागरूकता रैली
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
सदर तहसील में रैली को हरी झंडी दिखाकर कर रवाना करते एसडीएम देवेश गुप्ता व तहसीलदार पवन जायसवाल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। शनिवार से शुरू हो रहे मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत 18 साल की उम्र पूरी कर चुके लोगों से वोटर बनने का आह्वान करते हुए जिलेभर में स्कूल बच्चों ने रैली निकाली। कालेजों में गोष्ठी आयोजित कर वोटिंग की उपयोगिता बताई गई। डीएम ने 22 एवं 23 अक्टूबर को होने वाले मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए सभी बीएलओ को फार्म 6, 7 एवं 8 के साथ उपस्थित रहकर मतदाता बनाने का निर्देश दिया है।
बीएलओ के पास मतदाता सूची भी रहेगी। उसे कोई भी व्यक्ति नि:शुल्क देख सकेगा। एसडीएम, तहसीलदार, बीडीओ, एबीएसए एवं सीडीपीओ कम से कम 10-10 मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रिपोर्ट देंगे। डीएम ने बताया कि इसके अलावा 102 अधिकारी न्याय पंचायतवार मतदान केंद्रों का भ्रमण कर रिपोर्ट देंगे। इस दिन मतदान केंद्र वाले स्कूल खुले रहेंगे। डीएम ने राजनैतिक दलों से अपील की है कि वे विशेष पुनरीक्षण तिथि पर बूथ लेवल एजेंट को बूथ पर उपस्थित रहने तथा छूटे लोगों का एवं 1जनवरी 17 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे युवाओं को मतदाता बनाने में सक्रिय सहयोग करें।
सदर तहसील में बाइक रैली को एसडीएम देवेश गुप्ता व तहसीलदार पवन जायसवाल ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। रैली जिला उद्योग केन्द्र, मऊपाकड़ तिराहा, सक्सेना चौराहा, होते हुए हनमानगढी से तहसील लौटी। इस दोरान लोगों को पैंफलेट भी बांटे गए। एसडीएम ने मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का विशेष तिथि है। सभी बीएलओ. बूथ पर फार्म के साथ उपस्थित रहें और मतदाता पहचानपत्र बनाएं। नायब तहसीलदार कतरारी रामचन्द्र चौधरी, रजिस्टार कानूनगो छेदी प्रसाद, छोटेलाल, राजकिशोर यादव, सलाहुददीन, लेखपाल ध्रुवनरायन तिवारी, सुरेन्द्र प्रसाद, रामसरन, दीपक पांडे आदि रहे।
विज्ञापन
अड्डा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार रैली में जगन्नाथपुर और परसा सुमाली की रैली में बीईओ कुलदीप नरायन सिंह और वरिष्ठ समन्वयक दिनेश त्रिपाठी शामिल हुए। बीईओ कुलदीप नरायन सिंह ने बताया कि 23 व 24 अक्टूबर को नौतनवां विधान सभा 316 के सभी बूथों पर मतदाता पुनरीक्षण विशेष शिविर को सफल बनाने के लिए उपजिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश पर लोगों को जागरुक किया गया। नौतनवां के प्राथमिक विद्यालय प्रथम, द्वितीय व पूर्व माध्यमिक विद्यालय, पुरैनिहा, जगन्नाथपुर, परसा सुमाली, सौनौली के प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के बच्चों ने रैली निकाली। शिक्षकों ने रैलियों का संचालन किया।
निचलौल प्रतिनिधि के अनुसार स्कूली बच्चों ने नारे लिखी तख्तियां लेकर नगर भ्रमण किया। तहसीलदार केशव प्रसाद के नेतृत्व में निकली रैली को एसडीएम ज्ञानेश्वर प्रसाद ने हरी झंडी दिखाई। रैली में रामहर्ष इंटर कालेज व ज्ञानभारती विद्या मंदिर के विद्यार्थियों सहित अधिवक्ताओं ने भी हिस्सा लिया। नौतनवा प्रतिनिधि के अनुसार एबीएसए कुलदीप सिंह के नेतृत्व में मर्जादपुर, परसासुमाली, जयनाथपुर, एकसड़वा, बड़हरा शिवनाथ में बच्चों ने नारे लगाते हुए लोगों को मतदान और उसके महत्व के प्रति जागरूक किया। इस दौरान लोगों से 22 व 23 अक्टूबर को विशेष अभियान के तहत अपने बूथ पर पहुंचकर वोटर लिस्ट में नाम दर्ज कराने की अपील की गई।