{"_id":"67dd66d93405a3d7e9066c95","slug":"vomiting-and-diarrhea-increased-in-children-due-to-viral-infection-maharajganj-news-c-206-1-go11002-145152-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: वायरल के साथ बच्चों में बढ़ी उल्टी और दस्त की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: वायरल के साथ बच्चों में बढ़ी उल्टी और दस्त की समस्या
Fri, 21 Mar 2025 06:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 21 Mar 2025 06:47 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। तापमान बढ़ने के बाद भी 10 वर्ष तक के बच्चों का वायरल बुखार पीछा नहीं छोड़ रहा है। साथ ही बच्चों को उल्टी और दस्त की समस्या भी होने लगी है। शुक्रवार को वायरल के 11 व उल्टी दस्त के 17 मरीज पहुंचे, जिसमें सर्वाधिक पांच और 10 वर्ष के बच्चे अधिक थे। जांच के बाद सभी को दवा और एहतियात की जानकारी दी गई।
जिला अस्पताल की ओपीडी में 856 मरीजों का उपचार हुआ। बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. रंजन मिश्रा ने बताया कि बच्चों में वायरल फीवर फरवरी माह से ही प्रभावी है। वायरल की स्थिति में सुधार इसलिए नहीं हो रहा है क्योंकि दिन में अधिक तापमान होने के कारण लोग कूलर व पंखे का उपयोग कर रहे हैं। वहीं रात में भी इनका प्रयोग बना रहता है जबकि रात का तापमान कम रहता है। छोटे बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने के चलते भी दिक्कत रहती है। वायरल के साथ उल्टी व दस्त खानपान की गड़बड़ी के कारण हो रहा है। आने वाले मरीजों की जांच के बाद ही उन्हें दवाओं की जानकारी दी जा रही है और बचाव के उपाय भी बताए जा रहे हैं।
सीएमएस डॉ. एके द्विवेदी ने बताया कि अस्पताल में इलाज की बेहतर व्यवस्था है। दवाएं पर्याप्त हैं। बदलते मौसम में सावधानी बेहद जरूरी है।