फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   voliball

बुद्ध विद्यापीठ ने जवाहरलाल पीजी कॉलेज को हराया

Thu, 04 Mar 2021 12:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
voliball
बुद्ध विद्यापीठ ने जवाहरलाल पीजी कॉलेज को हराया
विज्ञापन

जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज में अंतर महाविद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आगाज
सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले आज
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज में बुधवार को अंतर महाविद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पहला मैच बुद्ध विद्यापीठ नौगढ़ और जवाहर लाल पीजी कॉलेज के बीच हुआ जिसमें नौगढ़ की टीम को 25-15 से जीत मिली। इस वॉलीबॉल स्पर्धा में कुल आठ टीमें शामिल हुईं।

जानकारी के मुताबिक वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आगाज नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार सिंह व प्रबंधक डॉ. बलराम भट्ट द्वारा मशाल प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्रतियोगिता के दूसरे मैच में राजेन्द्र प्रसाद ताराचन्द्र महाविद्यालय निचलौल की टीम ने सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की टीम को फिरोज, सत्येन्द्र और असलम के अच्छे खेल से 25-10 से जीत हासिल की। तीसरे मैच में दुर्गेश नन्दिनी वशिष्ठ नारायण महाविद्यालय, सोहरौना तिवारी की टीम ने एमएलके पीजी कॉलेज, बलरामपुर को 25-13 अंक से हराया। चौथे मैच में एचआरपीजी कॉलेज, खलीलाबाद की टीम ने राजीव गांधी पीजी कॉलेज, नौतनवां की टीम को 25-07 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता में आठ टीमें भाग लेने के लिए पहुंचीं। इस दौरान प्राचार्य डॉ. अजय कुमार मिश्र, डॉ. राम पांडेय, नौगढ़ के प्राचार्य डॉ. भारत भूषण द्विवेदी, डॉ. दिनेश कुमार, पंकज सिंह, क्रीड़ा प्रभारी डॉ. राणा प्रताप तिवारी, पूर्व प्राचार्य डॉ. उमेश प्रसाद यादव, डॉ. धर्मेन्द्र सोनकर, राहुल कुमार सिंह, डॉ. शांति शरण मिश्र, डॉ. अक्षय कुमार, दिवाकर सिंह, सिद्धार्थनाथ शुक्ल, राजीव द्विवेदी, छट्ठू यादव, विपिन यादव, गुलाब यादव, श्रवण पटेल, अखिल राय, गोपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed