फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Visibility reduced due to fog, traffic difficult

Maharajganj News: गन्ने के खेत में तेंदुए ने युवक पर किया हमला

Tue, 28 Jan 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 28 Jan 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Visibility reduced due to fog, traffic difficult
तेदुएं के हमले से घायल युवक देव नरायन यादव।
महराजगंज/निचलौल। थाना क्षेत्र के भारत नेपाल बाॅर्डर से सटे नेपाल के नवलपरासी जिला अंतर्गत बेलाटारी थाना क्षेत्र के बसहिया गांव में गन्ने की खेत में तेंदुए ने एक युवक पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

मजदूरों के शोर मचाने पर तेंदुआ वहां से भाग फिर गन्ने की खेत में जाकर छिप गया। तेंदुए के इस हमले में युवक लहूलुहान हो गया। लोगों की मदद से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। तेंदुए से सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों में दहशत है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, भारत नेपाल बार्डर से करीब दो किलोमीटर अंदर नवपरासी जिला के बसहिया गांव में आबादी से सटे पश्चिम तरफ गन्ने की खेत में कुछ मजदूर गन्ने की कटाई और छिलाई कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं गन्ने के खेत में पहले से शिकार के लिए घात लगाकर बैठा तेंदुआ युवक देवनरायन यादव (20) निवासी बसहिया पर अचानक हमला कर दिया। इसे देख अन्य मजदूर डर गए और शोर मचाने लगे। उसके बाद हमलवार तेंदुआ युवक को लहूलुहान कर भागते हुए फिर से गन्ने के खेत में जाकर छिप गया।
मौके पर मौजूद लोगों की मदद से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। जहां पर उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। आशंका जताई जा रही है कि तेंदुआ भारत नेपाल बार्डर से सटे निचलौल वन रेंज के जंगल से निकलकर नेपाल के कुछ गांव के इर्द गिर्द आ पहुंचे हैं। निचलौल वन क्षेत्राधिकारी सुनील राव ने कहा की घने कोहरे के चलते तेंदुआ सहित अन्य वन्य जीव रास्ता भटकने के बाद जंगल से बाहर निकल आबादी की ओर पहुंच जा रहे हैं।
ऐसे में ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। वे खेतों की तरफ अकेले न जाए। बच्चों और पालतू जानवरों को खेतों से दूर रखें। इतना ही नहीं खेतों की तरफ समूह में जाते वक्त आवाज लगाते हुए आगे बढ़े।

12 से अधिक बकरियों और कुत्तों का शिकार बना चुका है तेंदुआ : युवक के साथ इलाज सरकारी अस्पताल पहुंचे हरेराम यादव, सुनाश यादव, जयकिशन आदि ने घटना के बारे में बताया कि बीते करीब 15 दिनों से आबादी के इर्द गिर्द दो से तीन तेंदुआ एक साथ चहलकदमी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस बीच करीब 12 से अधिक बकरियों और कुत्तों को तेंदुआ शिकार कर चुके हैं। लेकिन, अब खेत में काम के दौरान युवक पर हमले से लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। आशंका है कि यह तेंदुआ भारत-नेपाल की खुले बार्डर के रास्ते निचलौल वन रेंज के जंगल से भटक कर आए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed