{"_id":"660b14785dbac79283067f84","slug":"viral-fever-outbreak-increased-due-to-change-in-weather-maharajganj-news-c-206-1-go11002-119045-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मौसम में बदलाव से बढ़ा वायरल फीवर का प्रकोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मौसम में बदलाव से बढ़ा वायरल फीवर का प्रकोप
Tue, 02 Apr 2024 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 02 Apr 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। मौसम बदल रहा है। ऐसे में वायरल के मामले बढ़ने लगे हैं। सोमवार को जिला अस्पताल में बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच कर उन्हें सतर्कता बरतने की सलाह दी।
जिला अस्पताल में रोजाना 200 से 250 मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल में उपचार करवाने के लिए पहुंचे प्रमोद रावत, दीपांजलि, लवकुश, देवाशीष ने बताया कि बीते कुछ दिनों से सर्दी, बुखार और शरीर में दर्द की समस्या को लेकर अस्पताल में उपचार के लिए आए हैं। जांच के दौरान चिकित्सक ने वायरल की समस्या बताई है।
बतादेंं कि बीते कुछ दिनों से दिन में तापमान बढ़ने और रात के समय हल्की ठंड के चलते वे वायरल की चपेट में लोग में आ गए हैं। कुछ लोगों ने बताया कि वह लोग सूखी खांसी और सीने में हल्के दर्द की समस्या से जूझ रहे हैं, वहीं कुछ महिलाओं ने बताया कि वह लोग तेज धूप के कारण गला सूखने की समस्या से परेशानी झेल रही है। चिकित्सकों ने उन्हें भरपूर मात्रा में पेय पदार्थ लेने की सलाह दी साथ ही मौसम को देखते हुए भरपूर मात्रा में पानी पीने की हिदायत देते हुए मरीजों की जांच कर जरूरी दवाएं दीं।
विज्ञापन
वायरल के लक्षण
वायरल फीवर वाले मरीज के गले में दर्द, बदन दर्द, बुखार, सिर दर्द मुख्य लक्षण होते हैं। इसके अलावा कुछ मामलों में शरीर में पानी की कमी होना, तेज बुखार भी हो सकता है। ऐसे में समय रहते नजदीक के अस्पताल में जाकर टेस्ट जरूर करवाएं, तथा लक्षण के हिसाब से दवा प्रयोग करें।