{"_id":"69b1d3c2726d8ec1dd08bbd7","slug":"villagers-protest-against-non-construction-of-bypass-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-173153-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बाईपास न बनाने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बाईपास न बनाने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन
विज्ञापन
वैकल्पिक व्यवस्था न होने से परेशान हैं ग्रामीण
पुल निर्माण कार्य के दौरान वैकल्पिक मार्ग का इंतजाम नहीं करने से लोग परेशान
चौक बाजार। सदर विकास खंड क्षेत्र के बागापार–चिउरहा मार्ग पर बागापार दलित बस्ती के पास पुल निर्माण कार्य के दौरान लापरवाही से आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। निर्माण कार्य के दौरान ठेकेदार द्वारा वैकल्पिक मार्ग (बाईपास) की व्यवस्था न किए जाने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों प्रदर्शन कर समस्या के समाधान की मांग की।
ग्रामीणों के अनुसार, यह मार्ग आसपास के कई गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख रास्ता है। प्रतिदिन स्कूली बच्चे, किसान और कामकाजी लोग इसी मार्ग से आवागमन करते हैं। पुल निर्माण के कारण रास्ता पूरी तरह बाधित हो गया है। बाईपास की व्यवस्था न होने से नाराज ग्रामीण बुधवार को सड़क पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार ठेकेदार और संबंधित विभाग से वैकल्पिक मार्ग बनाने की मांग की गई लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जब तक अस्थायी बाईपास मार्ग नहीं बनाया जाएगा, तब तक लोगों को इसी तरह परेशानी झेलनी पड़ेगी। ग्रामीणों ने प्रशासन से पुल निर्माण के साथ-साथ तुरंत वैकल्पिक मार्ग बनवाने की मांग की है ताकि आवागमन सुचारू हो सके।
विज्ञापन
इस दौरान उमेश चंद मिश्र, दृगपाल चौधरी, रामकेवल प्रसाद, प्रभु दयाल साहनी, रमेशचंद्र गौतम, रमेश चौधरी, काशी प्रसाद, विपुल शुक्ला, दुर्गेश पांडेय, हरेंद्र (बीडीसी), रामकेवल मोहर, पप्पू राव अंबेडकर, अनिरुद्ध राय, गनेश यादव समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन की सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारियों को मामले से अवगत करा दिया गया है।