{"_id":"6a5beb1eb59f8524bc00a971","slug":"villagers-outraged-by-unscheduled-power-cuts-stage-protest-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-181540-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अघोषित बिजली कटौती से भड़के ग्रामीण, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अघोषित बिजली कटौती से भड़के ग्रामीण, किया प्रदर्शन
विज्ञापन
समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी
महराजगंज। निचलौल विकास खंड के सीमावर्ती ग्रामसभा बहुआर बाजार में शनिवार को अघोषित बिजली कटौती के विरोध में दुकानदारों और ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर विद्युत विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों ने नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
समाजसेवी रविंद्र पटेल ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती से आमजन और व्यापारी परेशान हैं। रात में अंधेरा रहने से दुकानों में चोरी की आशंका बनी रहती है, जिससे दुकानदारों को रातभर जागकर निगरानी करनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि विभाग को तत्काल व्यवस्था में सुधार करना चाहिए।
उधर, जूनियर इंजीनियर श्याम सुंदर ने बताया कि आपातकालीन परिस्थितियों को छोड़कर निर्धारित रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति देने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली उपलब्ध कराने के लिए विभाग के निरंतर प्रयासरत रहने की बात कही।
विज्ञापन
प्रदर्शन में हैदर अली, धर्मेंद्र, अनिल, दिनेश, रमेश लाल, अमन, आकाश, छोटेलाल, बैजनाथ, प्रसाद, रामदेव, दयालु, टीमल, आनंद दीक्षित, परशुराम, राम सवारे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और दुकानदार मौजूद रहे।