{"_id":"58333f8a4f1c1b5701b3a66e","slug":"villagers-have-petitioned-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन दिया
महराजगंज/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Nov 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
डीएम को ज्ञापन दिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटेदार को स्पष्टीकरण के आधार पर बहाल करने के संबंध में निचलौल तहसील के मधवलिया के लोगों ने सोमवार को डीएम को ज्ञापन दिया।
मधवलिया निवासी हरिहर प्रसाद ने बताया कि उक्त गांव के पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों ने 20 अगस्त को उप जिलाधिकारी निचलौल से कोटेदार के विरुद्ध जांच करने की मांग की थी। जांच के लिए नायब तहसीलदार को जिम्मेदारी दी गई थी। इसमें कोटेदार दोषी पाया गया। लेकिन कोटेदार को एक स्पष्टीकरण से बहाल कर दिया गया। उन्होंने मांग किया है कि अविलंब उक्त कोटेदार की बहाली के उपजिलाधिकारी निचलौल के निर्णय को स्थगित करते हुए इसकी जांच जिला स्तरीय अधिकारी से कराई जाए तथा कोटे की दुकान निरस्त कर नए सिरे से आवंटित किया जाए।
इस दौरान जयराम सिंह, हरिहर प्रसाद, हरिश्चन्द्र, नन्दलाल, शत्रुघन, राजेश, दुर्गावती, कुसमावती, रीता, मोहन मौर्या, श्याम कुमार के अलावा ग्रामीण उपस्थित रहे ।