फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Villagers accused the ration dealer of selling ration

Maharajganj News: ग्रामीणों ने कोटेदार पर राशन बेचने का लगाया आरोप

Fri, 24 Oct 2025 01:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Villagers accused the ration dealer of selling ration
महराजगंज। चौक थाना क्षेत्र के धर्मौली गांव के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को ग्राम प्रधान नरसिंह कुमार के नेतृत्व में कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर कोटेदार के खिलाफ गंभीर आरोप लगाया। ग्रामीणों ने कोटेदार पर गरीबों का राशन ठेकेदार से मिलकर बेचने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान नरसिंह कुमार ने बताया कि कोटेदार लंबे समय से गरीबों के हक का राशन हड़प रहा है। बृहस्पतिवार सुबह कोटेदार द्वारा 6 बोरी राशन बेचा जा रहा था, जिसे गांव के सजग नागरिकों सुरेश वर्मा, सोनू और विद्यासागर ने धर्मौली चौराहे पर पकड़ लिया। जब ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तो कोटेदार ने उन्हें धमकी देना शुरू कर दिया। ग्राम प्रधान ने कहा कि यह गरीबों के साथ अन्याय है और कोटेदार की मनमानी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रेमलाल, सुरेश वर्मा, विनोद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed