{"_id":"6508a8e2d41111ba0604d324","slug":"village-uditpur-awarded-at-state-level-for-better-cleanliness-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1022-6079-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बेहतर स्वच्छता में राज्य स्तर पर पुरस्कृत हुआ ग्राम उदितपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बेहतर स्वच्छता में राज्य स्तर पर पुरस्कृत हुआ ग्राम उदितपुर
विज्ञापन
फोटो
- स्वच्छता के मामले में किए गए सर्वेक्षण में जिले के एक मात्र ग्राम के रूप में हुआ था उदितपुर का चयन
- राष्ट्रीय स्तर पर इस ग्राम पंचायत का नाम किया गया है प्रस्तावित, दो अक्तूबर को आएगा परिणाम
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले के फरेंदा ब्लॉक की ग्राम पंचायत उदितपुर को जिले के बेहतर स्वच्छता वाले ग्राम के रूप में पुरस्कृत किया गया है। उसका नाम राष्ट्रीय स्तर पर भी भेजा गया है, जिसका परिणाम दो अक्तूबर को घोषित किया जाना है।
स्वच्छता सर्वेक्षण करने आई राज्य स्तरीय टीम ने जिले के ग्राम पंचायत उदितपुर को स्वच्छता के मामले में उत्कृष्ट पाते हुए उसका नाम राज्य स्तर पर भेजा था। सोमवार को पंचायती राज निदेशालय में प्रदेश के 23 जिलों के 60 ग्राम पंचायतों को निदेशक की ओर से पुरस्कृत किया गया, जिसमें महराजगंज जिले के एक मात्र ग्राम पंचायत के रूप में उदितपुर को पुरस्कृत किया गया। ग्राम के प्रधान नीरज जायसवाल, सचिव परमेश्वर दूबे, पंचायत सहायक राघवेंद्र व सफाई कर्मचारी अशोक को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार हासिल किया। खास बात यह है कि इस ग्राम पंचायत का नाम राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए भी प्रस्तावित किया गया है, जिसका परिणाम दो अक्तूबर को आना है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
प्रद्युमन सिंह को बेहतर सफाइर्कर्मी का मिला पुरस्कार
निदेशालय स्तर पर ही जिले के पहले मॉडल गांव के रूप में पनियरा ब्लॉक के ग्राम मोहद्दीनपुर में बेहतर सफाई पर सफाईकर्मी प्रद्युमन सिंह को पुरस्कृत किया गया। राज्य स्तर पर जिले को दो पुरस्कार मिलने पर उप निदेशक दिनेश सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी यावर अब्बास, जिला सलाहकार एके उपाध्याय, जिला समन्वयक संतोष शुक्ला ने प्रसन्नता जताई है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
जिले की ग्राम पंचायत उदितपुर व मोहद्दीनपुर के सफाईकर्मी प्रद्युमन सिंह को राज्य स्तर पर पुरस्कृत किया जाना गर्व का विषय है। उदितपुर का नाम राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए भी प्रस्तावित है।
यावर अब्बास, जिला पंचायत राज अधिकारी
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
उत्कृष्ट कार्यों की वजह से पुरस्कृत हुआ सैनिक ग्राम उदितपुर
फोटो
- गांव में रहते हैं 500 सैनिक परिवार, स्वच्छता व विकास की वजह से चर्चा में आया गांव
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। राज्य स्तर पर पुरस्कृत हुए सैनिक ग्राम उदितपुर को पुरस्कार यू हीं नहीं मिला है। ग्राम में रहने वाले 500 परिवारों में से अधिकांश परिवार सैनिकों के हैं। ऐसे में गांव में स्वच्छता पर जोर देने के साथ ही विकास पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। सफाई के साथ ही अच्छी व्यवस्था भी उसे पुरस्कार दिलाने में सहायक सिद्ध हुई है।
फरेंदा ब्लॉक की 71 ग्राम पंचायतों में सैनिक ग्राम उदितपुर अब तक 110 सैनिकों के देश सेवा मेें लगे होने की वजह से चर्चा में रहा है। 6000 की आबादी वाले इसे ग्राम पंचायत में प्रधान चुने जाने के बाद नीरज जायसवाल व सचिव परमेश्वर दूबे ने विशेष ध्यान दिया। उन्होंने सैनिक ग्राम में रहने वाले लोगों के सहयोग से पहले सफाई व्यवस्था को सही कराई एवं इसके बाद विकास परक कार्यों में भी गांव को संतृप्त किए जाने की दिशा में कार्य किया। सामुदायिक सहयोग से गांव न सिर्फ विकास के मानकाें पर खरा उतरा, बल्कि वह सफाई में भी अन्य गांवों से बेहतर नजर आता है। गांव के रहने वाले एसबी गुरुंग ने कहा कि पुरस्कार मिलने से पूरा गांव गौरवान्वित हुआ है। लक्ष्मण पासवान व प्रमोद चौधरी ने कहा कि राज्य स्तर पर गांव के पुरस्कृत होने से अन्य गांव के लोग भी अच्छे कार्य के लिए प्रेरित होंगे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
इन कार्यों के बलबूते चर्चा में आया उदितपुर
उदितपुर ग्राम पंचायत में विकास पर कार्य शुरू हुआ तो गांव में मनरेगा पार्क, स्विमिंग पुल, बैडमिंटन कोर्ट, पिंक शौचालय, स्ट्रीट लाइट, उत्कृष्ट पंचायत भवन, स्कूल के सभी कक्ष में थ्री-डी चित्रकारी, इंटरलाकिंग व पोषण वाटिका का विकास किया गया। यही नहीं पर्यावरणीय दृष्टि से बेहतर बनाने के लिए यहां पर पौधरोपण भी कराया गया। इससे जहां बच्चों व लोगों को बेहतर माहौल मिला। स्वच्छता के विकास के लिए वहां पर कूड़ा एकत्रीकरण केंद्र का निर्माण कराने के साथ ही गंदे पानी व अपशिष्ट के बेहतर प्रबंधन पर कार्य हुआ, जिससे गांव को स्वच्छ बनाने में मदद मिली।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
सैनिक ग्राम उदितपुर को समग्र प्रयास से उत्कृष्ट गांव के रूप में राज्य स्तर पर पुरस्कार मिला है। अन्य ग्राम पंचायतों को भी उससे प्रेरित होकर इस दिशा में पहल करनी चाहिए।
सत्येंद्र कुमार, जिलाधिकारी