फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Village heads staged a protest accusing the BDO of demanding commission.

Maharajganj News: बीडीओ पर कमीशन मांगने का आरोप लगा ग्राम प्रधानों ने किया प्रदर्शन

Fri, 31 Oct 2025 02:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Village heads staged a protest accusing the BDO of demanding commission.
परतावल। विकास खंड के ग्राम प्रधानों ने बृहस्पतिवार की सुबह खंड विकास अधिकारी संतोष कुमार यादव के खिलाफ प्रदर्शन किया। नाराज प्रधानों ने ब्लॉक कार्यालय का मुख्य गेट बंद कर नारेबाजी की। इस दौरान प्रधानों ने “बीडीओ की तानाशाही नहीं चलेगी” जैसे नारे लगाते हुए उनके के खिलाफ आक्रोश जताया।
विज्ञापन

प्रधानों ने आरोप लगाया कि बीडीओ विकास कार्यों में अनावश्यक हस्तक्षेप कर रहे हैं और मनरेगा सहित अन्य विकास योजनाओं में कमीशन की मांग कर रहे हैं। आरोप है कि जो प्रधान कमीशन देने से इंकार करता है, बीडीओ उसके खिलाफ जांच कराने और कार्य रुकवाने की धमकी देते हैं। विरोध कर रहे प्रधानों ने कहा कि बीडीओ के मनमानी रवैए से विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं और ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। प्रधानों ने चेतावनी दी कि यदि बीडीओ के रवैए में सुधार नहीं हुआ तो वे व्यापक आंदोलन करेंगे। इस दौरान ग्राम प्रधान विवेक पटेल, बलवंत, अमित सिंह, लालजी चौधरी, साबिर खान, मुनीब सिंह, मनोज, सुधाकर व अन्य मौजूद रहे। खंड विकास अधिकारी संतोष कुमार यादव ने बताया कि कमीशन की बात निराधार है। प्रधानों से मिल कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed