फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Village head and secretary accused of embezzlement of government funds

Maharajganj News: ग्राम प्रधान व सचिव पर सरकारी धन की बंदरबांट का आरोप

Fri, 22 Sep 2023 02:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
Village head and secretary accused of embezzlement of government funds
लक्ष्मीपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेलभार के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से की शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। ग्रामीणों ने लक्ष्मीपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेलभार के ग्राम प्रधान व सचिव द्वारा ग्राम निधि के पैसे के दुरुपयोग की शिकायत जिलाधिकारी से की। ग्रामीणों का आरोप है कि सचिव व ग्राम प्रधान की मिलीभगत से शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था करने के नाम पर बड़े पैमाने पर धन की बंदरबांट की गई है।
ग्राम पंचायत बेलभार के ग्रामीण अशफाक अली, विशाल, राजेश, विशाल, लालचंद, जुबेर, सुनील, सुरेंद्र यादव ने कहा कि इंडिया मार्का हैंडपंप के स्थान पर साधारण हैंडपंप लगवाया गया। ग्राम निधि के धन की बंदरबांट की गई है। ग्रामीणों ने डीएम से शिकायत के अलावा शिकायती पत्र मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव ग्राम विकास एवं पंचायती राज विभाग, निदेशक ग्राम विकास एवं पंचायती राज विभाग, मंडलायुक्त गोरखपुर, पंचायत राज अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी को भी भेजा है।
विज्ञापन

सचिव प्रमोद सोनी ने बताया कि अधिकारियों के संज्ञान में लाकर नियमानुसार गांव के खाते से धन निकासी की गई है। ग्राम प्रधान अखलद ने बताया कि राजनीतिक द्वेषवश उन पर झूठा आरोप लगाया जा रहा है। खंड विकास अधिकारी लक्ष्मीपुर अमित मिश्रा ने बताया कि मामला गंभीर है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed