फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   village court will in Nautanwa and Nichlaul

निचलौल और नौतनवा में बनेगा ग्राम न्यायालय

Tue, 15 Dec 2015 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज Updated Tue, 15 Dec 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन

महराजगंज/निचलौल।

विज्ञापन
निचलौल और नौतनवा में ग्राम न्यायालय बनेगा। इसके लिए हाईकोर्ट के निर्देश पर तहसील प्रशासन ने भवन सुरक्षित कर न्यायालय को संस्तुति हेतु भेजी है। ग्राम न्यायालय की स्थापना के लिए परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश ने भवन का निरीक्षण कर उच्च न्यायालय को राय भेज दी है।

उच्च न्यायालय इलाहाबाद के निर्देश पर तहसील स्तर पर ग्राम न्यायालय की स्थापना की जानी है। तहसील प्रशासन ने परिसर में बने पुराने तहसील भवन को सुरक्षित करते हुए अनुमति हेतु उच्च न्यायालय को पत्रावली भेजी थी। परिवार न्यायालय महराजगंज के प्रधान न्यायाधीश डॉ. बालमुकुन्द ने सुरक्षित भवन को देख अपनी स्वीकृति प्रदान कर उच्च न्यायालय को अपनी राय भेज दी है।

प्रधान न्यायाधीश ने भवन को अत्याधुनिक बनाने और परिसर को सुसज्जित करने के निर्देश दिए हैं। ग्राम न्यायालय की स्थापना के संबंध में उन्होंने कहा कि ग्राम स्तर के छोटे छोटे बाद न्यायालय में गंभीर रूप ले लिए हैं। वादों की स्थिति बढ़ गयी है। त्वरित व सुलभ न्याय वादकारियों को नहीं मिल पा रही है।

ग्राम न्यायालय में वादकारियों को नि:शुल्क विधिक सहायता दी जाएगी। सरकार अधिवक्ता भी नि:शुल्क उपलब्ध कराएगी। इस दौरान एसडीएम जितेन्द्र कुशवाहा, तहसीलदार कुलदेव सिंह, नाजिर माधव शर्मा, सुरेन्द्र पाल, सलाहुद्दीन, हृदय शंकर सिंह, आदि उपस्थित रहे।


















छोटे-छोटे मामले ग्राम न्यायालय में ही निस्तारित किए जाएंगे

अमर उजाला ब्यूरो

महराजगंज/निचलौल। निचलौल और नौतनवा में ग्राम न्यायालय बनेगा। इसके लिए हाईकोर्ट के निर्देश पर तहसील प्रशासन ने भवन सुरक्षित कर न्यायालय को संस्तुति हेतु भेजी है। ग्राम न्यायालय की स्थापना के लिए परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश ने भवन का निरीक्षण कर उच्च न्यायालय को राय भेज दी है।

उच्च न्यायालय इलाहाबाद के निर्देश पर तहसील स्तर पर ग्राम न्यायालय की स्थापना की जानी है। तहसील प्रशासन ने परिसर में बने पुराने तहसील भवन को सुरक्षित करते हुए अनुमति हेतु उच्च न्यायालय को पत्रावली भेजी थी। परिवार न्यायालय महराजगंज के प्रधान न्यायाधीश डॉ. बालमुकुन्द ने सुरक्षित भवन को देख अपनी स्वीकृति प्रदान कर उच्च न्यायालय को अपनी राय भेज दी है। प्रधान न्यायाधीश ने भवन को अत्याधुनिक बनाने और परिसर को सुसज्जित करने के निर्देश दिए हैं। ग्राम न्यायालय की स्थापना के संबंध में उन्होंने कहा कि ग्राम स्तर के छोटे छोटे बाद न्यायालय में गंभीर रूप ले लिए हैं। वादों की स्थिति बढ़ गयी है। त्वरित व सुलभ न्याय वादकारियों को नहीं मिल पा रही है। ग्राम न्यायालय में वादकारियों को नि:शुल्क विधिक सहायता दी जाएगी। सरकार अधिवक्ता भी नि:शुल्क उपलब्ध कराएगी। इस दौरान एसडीएम जितेन्द्र कुशवाहा, तहसीलदार कुलदेव सिंह, नाजिर माधव शर्मा, सुरेन्द्र पाल, सलाहुद्दीन, हृदय शंकर सिंह, आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed