{"_id":"659c170cdaffccf2f80a726a","slug":"vikas-rath-reaching-every-village-to-fulfill-modis-guarantee-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-13454-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मोदी की गारंटी को पूरा करने के लिए गांव-गांव पहुंच रहा विकास रथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मोदी की गारंटी को पूरा करने के लिए गांव-गांव पहुंच रहा विकास रथ
Mon, 08 Jan 2024 09:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 08 Jan 2024 09:08 PM IST
विज्ञापन
निचलौल। विकास खण्ड मिठौरा क्षेत्र के ग्राम सभा औराटार में सोमवार को विकसित भारत कार्यक्रम के तहत मोदी की गारंटी रथ पहुंचा। जहां रथ के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बातों को किसानों ने सुना। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने लाभार्थियों से बात किया और उन्हें योजनाओं का पत्र भी सौंपा।
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि यह रथ नहीं बल्कि मोदी की गारंटी वाली गाड़ी है। इस रथ में केंद्र सरकार की योजनाओं का पूरे देशभर में बड़ा लाभ हो रहा है। यह रथ पूरे देश में गांव-गांव में घर-घर जाकर लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन कल्याणकारी योजनाओं के साथ जोड़ने के लिए यह रथ संकल्पित है। प्रशासन भी अपना काम अच्छे से कर रहा है। इस रथ के साथ कई कैंप भी लगाए जा रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल ने जबकि मंच संचालन सुनील कुमार मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय इंटर काॅलेज बाली के स्काउड और गाइड व्यवस्था संभालते दिखे। कार्यक्रम में बच्चों ने स्वागत गीत, नृत्य आदि प्रस्तुत किए। इस दौरान सीडीओ संतोष कुमार राय, बीडीओ शमा सिंह, एडीओ पंचायत विनय पांडेय व ग्रामप्रधाम रामौतार मौजूद रहे।