फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Vigilance increased on the border after the terrorist attack

Maharajganj News: आतंकी हमले के बाद बॉर्डर पर बढ़ी सतर्कता

Thu, 01 May 2025 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 01 May 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Vigilance increased on the border after the terrorist attack
महराजगंज। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देशभर में सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है। महराजगंज जनपद में भी भारत-नेपाल की खुली सीमा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने नौतनवा और सोनौली क्षेत्र अंतर्गत भारत-नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे गांवों में पुलिस एवं सशस्त्र सीमा बल के साथ फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी नौतनवा, क्षेत्राधिकारी निचलौल व अन्य उच्चाधिकारियों की ओर से विभिन्न थाना क्षेत्रों जैसे सोनौली, बरगदवा, ठूठीबारी, परसामलिक, नौतनवा आदि में लगातार भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसबी के असिस्टेंट कमांडेंट सुबीर घोष समेत पुलिस बल के साथ मिलकर सीमावर्ती गांवों में फ्लैग मार्च किया। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बताया कि खुली सीमा की संवेदनशीलता को देखते हुए सभी प्रवेश एवं निकास बिंदुओं पर जांच अभियान तेज कर दिया गया है। थाना बरगदवा, सोनौली, ठूठीबारी, परसामलिक आदि के अंतर्गत आने वाले बॉर्डर पोस्ट पर वाहनों की सघन जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed