फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   viedo confransing

वरासत से जुड़े सभी मामलों का कराएं निस्तारण

Thu, 04 Mar 2021 12:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
viedo confransing
- वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से राजस्व परिषद के चेयरमैन ने दिया आवश्यक निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। वरासत से जुड़े सभी मामलों का तेजी से निस्तारण कराया जाए। इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि वरासत संबंधित मामलों में कोई पात्र वंचित न हो। योजना की सार्थकता को सिद्ध करने के लिए सभी जिम्मेदार पूरे मनोयोग से कार्य करें।

ये निर्देश बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से राजस्व परिषद के चेयरमैन दीपक त्रिवेदी ने जिले के अफसरों को दिए। उन्होंने कहा कि स्वामित्व योजना से जुड़े कार्यों को मानकों के तहत कराया जाए। मानव संपदा से जुड़े कार्यों को समय से पूरा करा लिया जाए, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से जुड़ी शिकायतों को भी त्वरित रुप से निस्तारित करते हुए शिकायत कर्ताओं के विश्वास को मजबूत बनाया जाए। अपर जिलाधिकारी व उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने दायित्वों को लेकर सजगता बरतते हुए कार्य करना सुनिश्चित करें। इस दौरान एडीएम कुंजबिहारी अग्रवाल, एसडीएम साई तेजा सीलम, प्रमोद कुमार, राजेश जायसवाल, रामसजीवन मौर्य व सभी तहसीलों के तहसीलदार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed