फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Video suspended for showing a living person as dead

Maharajganj News: जिंदा को मृत दिखाने पर वीडीओ निलंबित

Sun, 02 Nov 2025 01:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Video suspended for showing a living person as dead
महराजगंज। शासन की लाभार्थी योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने पर एक ग्राम पंचायत अधिकारी पर कार्रवाई की गई है। वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत एक जीवित लाभार्थी को मृत दिखाने के आरोप में जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा ने ग्राम पंचायत अधिकारी रंगपाल चौधरी को निलंबित कर दिया। जिलाधिकारी के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी किए गए पत्र के अनुसार, सेखुई, विकास खंड मिठौरा निवासी इंद्रावती देवी वर्ष 2017 से वृद्धावस्था पेंशन योजना की लाभार्थी हैं। उन्हें नियमित रूप से पेंशन मिल रही थी, लेकिन दो-तीन किस्तों से पेंशन बंद हो गई। पेंशन न मिलने से परेशान होकर उन्होंने अपनी शिकायत एक नवंबर 2025 को संपूर्ण समाधान दिवस में दर्ज कराई।
विज्ञापन

शिकायत के क्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन कुमार यादव की ओर से एक नवंबर 2025 के माध्यम से वृद्धावस्था पेंशन की सूची संबंधित विभाग को भेजी गई। सूची के परीक्षण में यह पाया गया कि इंद्रावती देवी पूर्व में पात्र लाभार्थी के रूप में पेंशन प्राप्त करती रही हैं। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि ग्राम पंचायत अधिकारी रंगपाल चौधरी ने पेंशन सत्यापन के समय इंद्रावती देवी को मृतक के रूप में दर्ज कर दिया था, जबकि वह जीवित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस गंभीर त्रुटि को जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने शासनादेश के विपरीत कार्य मानते हुए तत्काल जांच कराई। जांच रिपोर्ट में पाया गया कि ग्राम पंचायत अधिकारी रंगपाल चौधरी ने लाभार्थीपरक योजना में लापरवाही बरती है, जिससे एक जीवित लाभार्थी को योजना के लाभ से वंचित होना पड़ा। साथ ही उन्होंने उच्चाधिकारियों के आदेशों की भी अवहेलना की है।
जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा ने रंगपाल चौधरी, ग्राम पंचायत अधिकारी को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed